किसानों के मसले पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, की ये मांग

सीएम को लिखा पत्र ट्वीट करते हुए ये उम्मीद जताई है कि भूमिपुत्रों की बात सुनी जाएगी. अपने पत्र में वरुण गांधी ने सीएम योगी से ये मांग की है कि गन्ने की कीमतों में अच्छा इजाफा किया जाए.

Advertisement
बीजेपी सांसद वरुण गांधी (फाइल फोटो) बीजेपी सांसद वरुण गांधी (फाइल फोटो)

पॉलोमी साहा

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:54 PM IST
  • वरुण गांधी ने सीएम के सामने रखीं किसानों की समस्याएं
  • पीलीभीत के सांसद ने जताई उम्मीद, कहा- सुनी जाएगी बात

नए कृषि कानून और कई अन्य मांगों को लेकर किसान कई महीने से आंदोलन कर रहे हैं. केंद्र सरकार के साथ कई दौर की वार्ता असफल हो जाने के बाद इस साल जनवरी के बाद से सरकार और किसान के बीच कोई वार्ता नहीं हुई है. किसान सरकार के खिलाफ आक्रामक हैं वहीं अब बीजेपी के एक सांसद ने किसानों की मांगों को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है.

Advertisement

यूपी के पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने किसानों के मसले पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है. वरुण ने सीएम को चिट्ठी लिखकर कई मांग उठाई है. सीएम को लिखा पत्र ट्वीट करते हुए ये उम्मीद जताई है कि भूमिपुत्रों की बात सुनी जाएगी. अपने पत्र में वरुण गांधी ने सीएम योगी से ये मांग की है कि गन्ने की कीमतों में अच्छा इजाफा किया जाए.

वरुण गांधी की ओर से सीएम योगी को लिखी गई चिट्ठी में ये मांग भी की गई है कि गेहूं और धान की फसल पर बोनस का ऐलान करने के साथ पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सालाना छह हजार रुपये की सम्मान राशि को दोगुना कर 12 हजार रुपये सालाना करने की मांग की गई है. उन्होंने इसके लिए छह हजार रुपये की धनराशि राज्य सरकार की ओर से दिए जाने का सुझाव दिया गया है.

Advertisement

वरुण गांधी ने अपने पत्र में ये कहा है कि पिछले दिनों उनके संसदीय क्षेत्र के किसानों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था और अपनी समस्याओं से अवगत कराया था. वरुण गांधी ने अपने पत्र में किसानों की समस्याओं का जिक्र करने के साथ ही उनके समाधान को लेकर सुझाव भी दिए हैं. वरुण गांधी ने किसानों को डीजल के मूल्य पर कम से कम 20 रुपये की सब्सिडी देने की मांग की है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »