योगी की सीट से उपेंद्र शुक्ला होंगे बीजेपी उम्मीदवार, फूलपुर से कौशलेंद्र पटेल मैदान में

उत्तर प्रदेश की फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट और बिहार के अररिया संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के यूपी का सीएम बनने से गोरखपुर और केशव प्रसाद मौर्य के डिप्टी सीएम बनने से फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं.

Advertisement
गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ला गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ला

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

उत्तर प्रदेश की फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट और बिहार के अररिया संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. बीजेपी ने गोरखपुर लोकसभा सीट से ब्राह्मण समुदाय से आने वाले उपेंद्र शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है. शुक्ला गोरखपुर जिला क्षेत्र के पार्टी अध्यक्ष हैं. फूलपुर लोकसभा सीट के लिए केएस पटेल को घोषित किया है.

Advertisement

बिहार की एक सीट अररिया लोकसभा सीट के लिए प्रदीप सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा बिहार की भभुआ विधानसभा सीट पर रिंकी पांडे को उम्मीदवार घोषित किया है.

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के यूपी का सीएम बनने से गोरखपुर और केशव प्रसाद मौर्य के डिप्टी सीएम बनने से फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. वहीं कांग्रेस ने डॉक्टर सुरहिता करीम को गोरखपुर और मनीष मिश्रा को फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है.

गौरतलब है कि पूर्वांचल की गोरखपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी की पिछले 27 साल से दबदबा रहा है. योगी आदित्यनाथ इस सीट से 5 बार और उससे पहले उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ एक बार सांसद रह चुके हैं. योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद बीजेपी ने अब पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला को उम्मीदवार घोषित किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement