नोएडा: बेटे को कोरोना, पिता की तबीयत बिगड़ी तो अपना ICU बेड कर दिया खाली

ग्रेटर नोएडा के मयंक प्रताप सिंह कोरोना पॉजिटिव हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. लेकिन जब खबर मिली कि पिता की तबीयत बिगड़ी है, तो बेटे ने अपना ICU बेड उनके लिए खाली कर दिया.

Advertisement
बेटे ने पिता के लिए खाली किया अपना ICU बेड बेटे ने पिता के लिए खाली किया अपना ICU बेड

तनसीम हैदर

  • नोएडा,
  • 30 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST
  • बेटे ने पिता के लिए खाली किया अपना ICU बेड
  • बेटा कोविड पॉजिटिव, पिता भी हुए शिकार
  • कही नहीं मिला बेड तो अपना कर दिया खाली

कोरोना ने पूरे देश को ऐसे दिन दिखा दिए हैं जहां पर पूरा परिवार ही इस वायरस से जंग लड़ रहा है, अस्पतालों में बेड की तलाश कर रहा है और ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में खड़ा हो रहा है. इस मुश्किल समय में परिवार ही अपनों की सबसे बड़ी ताकत है. नोएडा से भी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने ना सिर्फ इस बात को सही साबित कर दिया है बल्कि परिवार के महत्व को भी बता दिया है.

Advertisement

बेटे ने पिता के लिए खाली किया अपना ICU बेड

ग्रेटर नोएडा के मयंक प्रताप सिंह कोरोना पॉजिटिव हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. लेकिन जब खबर मिली कि पिता की तबीयत बिगड़ी है, तो बेटे ने अपना ICU बेड उनके लिए खाली कर दिया. अब मयंक खुद घर पर अपना इलाज करवा रहे हैं, वहीं उनके पिता अस्पताल में भर्ती हैं. जानकारी मिली है कि मयंक के पिता भी कोविड पॉजिटिव हैं और उन्हें अस्पताल में एडमित करना जरूरी हो गया था. अब उस मुश्किल समय में पिता को सहारा उस बेटे से मिल गया जो खुद कोविड से जंग लड़ रहा है.

बेटा कोविड पॉजिटिव, पिता भी हुए शिकार

बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पंचशील ग्रीन सुसाईटी के मयंक प्रताप सिंह का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था. मयंक की तबीयत तो आठ अप्रैल से ही खराब चल रही थी, लेकिन बाद में उनकी ऑक्सीजन लेवल भी कम हो गई और उनका चेस्ट इनफेक्शन भी बढ़ गया. इसी वजह से मयंक को अस्पताल में एडमिट करवाया गया था. अब मयंक की सेहत में सुधार हो ही रहा था कि उनके पिता की तबीयत भी बिगड़ गई. जब बेटे को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने अस्पताल को बकायदा एक दावा पत्र दिया जहां पर कहा गया कि अगर मुझे कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार मैं स्वयं होऊंगा.

Advertisement

बेड मिलना बड़ी चुनौती

अब जब एक बेटे की तरफ से इतना बड़ा आश्वासन दे दिया गया हो, ऐसे में अस्पताल ने भी मयंक को डिस्चार्ज कर दिया और उनकी जगह उनके पिता को एडमिट किया. अब फिलहाल पिता उदय प्रताप आईसीयू में भर्ती हैं और बेटे मयंक का घर पर ही इलाज जारी है. वैसे इस एक घटना के बाद ये फिर साबित हो गया है कि कोरोना काल में अस्पतालों में बेड मिलना बड़ी चुनौती है. मयंक खुद भी अपने पिता के लिए किसी अस्पताल में बेड की तलाश कर रहे थे,लेकिन जब कहीं भी इंतजाम नहीं हो पाया, उसके बाद ही उन्होंने अपना ICU बेड उनके लिए खाली कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »