भारत बंद: दलितों पर केस से बिफरीं मायावती, कहा- आग से न खेले BJP

मायावती ने ये आरोप भी लगाया कि भारत बंद की कामयाबी के चलते ही बीजेपी शासित राज्यों में दलितों पर अत्याचार किए जा रहे हैं.

Advertisement
बसपा सुप्रीमो मायावती बसपा सुप्रीमो मायावती

जावेद अख़्तर / शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 08 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

दलितों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के दौरान हुई हिंसा का मुद्दा ठंडा होता नहीं दिख रहा है. एनडीए के दलित सांसदों के विरोधी स्वर के बाद अब बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने एक बार फिर बीजेपी और मोदी सरकार को निशाने पर लिया है.

मायावती ने आरोप लगाया है कि एससी एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ भारत बंद में शामिल होने वाले लोगों का पुलिस उत्पीड़न कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि दलितों को निशाना बनाया जा रहा है.

Advertisement

आग से खेल रही बीजेपी

मायावती ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए ये भी कहा कि देश में इमरजेंसी से बदतर हालात हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी आग से खेल रही है. माया ने अपनी सरकार बनने पर दलितों के खिलाफ किए गए केस वापस लेने का भी ऐलान किया है.

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ बीते 2 अप्रैल को बुलाया गया भारत बंद बेहद सफल रहा है. जिसने बीजेपी को परेशान कर दिया है. मायावती ने आरोप लगाया कि भारत बंद की कामयाबी के चलते ही बीजेपी शासित राज्यों में दलितों पर अत्याचार किए जा रहे हैं. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि दलितों और उनके परिवारों को गिरफ्तार किया जा रहा है.

बीजेपी सांसद उदित राज ने शनिवार रात आरोप लगाया कि भारत बंद के बाद से दलित समुदाय के सदस्यों को प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने कहा है कि आंदोलन में हिस्सा लेने वाले दलितों पर अत्याचार की खबरें मिल रही हैं और यह रुकना चाहिए. उन्होंने कहा कि पुलिस दलितों पर फर्जी मामले लगा रही है.

Advertisement

बीजेपी के दलित सांसदों पर भी निशाना

भले ही बीजेपी के दलित सांसद दलितों के मसले पर मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाते नजर आ रहे हों, लेकिन मायावती ने ऐसे नेताओं को सबक सिखाने का आह्वान किया है. मायावती ने कहा है कि मुझे भरोसा है कि देश के स्वाभिमानी दलित समाज के लोग स्वार्थी और बिकाऊ मानसिकता वाले सांसदों (बीजेपी के दलित सांसद) को माफ करने वाले नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement