कानपुर: एक साथ मिले 16 डेंगू मरीज, 5 मौतें, घर पर ताला लगाकर भागे ग्रामीण

कानपुर में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. अबतक 40 मरीज सामने आ चुके हैं. अकेले कुरसौली गांव में ही एक साथ 16 डेंगू मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है.

Advertisement
घर पर ताला लगाकर भागे ग्रामीण घर पर ताला लगाकर भागे ग्रामीण

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 06 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST
  • कानपुर में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले
  • अब तक एक गांव में पांच लोगों की मौत

फिरोजाबाद के बाद अब कानपुर में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. अबतक 40 मरीज सामने आ चुके हैं. अकेले कुरसौली गांव में ही एक साथ 16 डेंगू मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है. डर के मारे गांववाले घरों में ताला डालकर भाग गए हैं. गांव में बुखार से पीड़ित एक महिला की आज ही मौत हो गई.

Advertisement

कुरसौली गांव में पांच दिनों में ही श्रीराम प्रजापति और पूजा नाम की बच्ची की मौत हो चुकी है. हर तरफ बुखार और डेंगू की दहशत फैली है. गांववालों की माने तो अबतक पांच लोगों की गांव में डेंगू से मौत हो चुकी है, 30 से ज्यादा लोग बुखार और डेंगू के कारण हॉस्पिटल में भर्ती हैं.

बावजूद इसके प्रशासन की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है. जगह-जगह नालियां में कूड़ा इकट्ठा है. जब कुरसौली गांव में एक साथ सोलह डेंगू मरीज की रिपोर्ट आई, इसके बाद सीएमओ, डीएम के साथ जिले के नोडल अधिकारी अनिल गर्ग भी आज गांव के दौरे पर आ गए. गांव में मेडिकल कैम्प लगाकर दवाएं बंटवाना शुरू किया.

डेंगू से कितने लोगों की हुई मौत? प्रशासन को नहीं पता

इसकी साथ ही मरीजों की संख्या और मौतों पर प्रशासन पर्दा डालने में लग गया. नोडल अधिकारी अनिल गर्ग ने सोलह मरीजों की बात तो कबूल कर ली लेकिन जब गांव में मौतों का आंकड़ा पूछा गया तो बगल में बैठे डीएम आलोक तिवारी पर जिम्मेदारी डालकर चले गए. 

Advertisement

कुरसौली गांव की तरह कानपुर के कई इलाकों में बुखार और डेंगू से मौतें हो रही है. शहर के सारे हॉस्पिटल बुखार और डेंगू के मरीजों से फुल है. ऐसे में भी प्रशासन ने अभी तक मौतों का कोई भी आंकड़ा जारी नहीं किया है, इससे यही लगता है कि प्रशासन मरीजों के इलाज से ज्यादा उनके आंकड़े को मैनेज करने में लगी है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »