UP: कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन को महानगर मजिस्ट्रेट कारपोरेशन की कोर्ट ने 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सरकारी वकील अम्बरेश कुमार के मुताबिक, 31 करोड़ 50 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ में आई है.

Advertisement
इत्र कारोबारी पीयूष जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया इत्र कारोबारी पीयूष जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

संतोष शर्मा

  • कानपुर,
  • 27 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:44 PM IST
  • महानगर मजिस्ट्रेट कारपोरेशन की कोर्ट ने दिया आदेश
  • 31 करोड़ 50 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ में आई है

कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन को महानगर मजिस्ट्रेट कारपोरेशन की कोर्ट ने 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सरकारी वकील अम्बरेश कुमार के मुताबिक, 31 करोड़ 50 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ में आई है. उन पर जीएसटी की धारा 132 A लगाई गई है. वहीं, छापेमारी में 175 करोड़ रुपये कैश और 23 किलो सोना भी बरामद हुआ है. 

Advertisement

बता दें कि 50 घंटे से भी ज्यादा लंबी पूछताछ के बाद रविवार को पीयूष जैन को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद पीयूष की पहली रात कानपुर के काकादेव थाने में गुजरी. कारोबारी पीयूष जैन को गिरफ्तार किए जाने के बाद पूछताछ के लिए काकादेव थाने लाया गया था जहां वो सोमवार की सुबह एक कमरे में कंबल ओढ़कर फर्श पर सोए हुए पाए गए. उन्हें थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क के केबिन में सोने के लिए जगह दी गई थी.

पैतृक आवास पर छापेमारी जारी

सोमवार को भी पीयूष जैन के पैतृक आवास पर जांच एजेंसियां छापेमारी कर रही हैं. वहां डीजीजीआई की टीम के साथ एसबीआई की भी एक टीम नोट गिनने की तीन मशीनें के साथ पहुंची है. माना जा रहा है कि सोमवार की शाम तक नोटों की गिनती चलेगी जिसके बाद देर रात कुल कितनी रकम बरामद की गई है उसकी जानकारी सामने आएगी.

Advertisement

22 दिसंबर को पहली रेड हुई थी

22 दिसंबर को जिस वक्त पीयूष जैन के ठिकानों पर छापेमारी शुरू हुई थी उस वक्त वो अपने पिता के इलाज के सिलसिले में दिल्ली में थे. जांच टीम के बुलाने पर पीयूष जैन को दिल्ली से कानपुर पहुंचना पड़ा. पड़ताल में ये भी सामने आया है कि पीयूष जैन अपने अकूत पैसे की वजह से जांच एजेंसियों और लोगों की नजर में ना आए इसके लिए वो दो पुरानी खटारा कारों का इस्तेमाल करते थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »