UP: होटल में रोटी पर थूक रहा था कारीगर, पुलिस ने किया अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी होटल कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.

Advertisement
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

संजीव शर्मा

  • बिजनौर,
  • 05 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 10:17 PM IST
  • रोटी पर थूक रहा था कारीगर, हुआ गिरफ्तार
  • बिजनौर की घटना, वायरल हुआ था वीडियो

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक होटल में रोटी बनाने के लिए थूक का इस्तेमाल करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी होटल कर्मचारी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया है. मामला नजीबाबाद स्थित कस्बा जलालाबाद के एक होटल का है, जहां रोटी बनाने के दौरान रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल हुआ था.

पुलिस ने मामले की जांच के बाद रोटी पर थूकने वाले आरोपी होटल कर्मचारी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

Advertisement

दरअसल नजीबाबाद के जलालाबाद चौक पर सदाबहार नाम से एक होटल है जिसमें नॉनवेज खाने की बिक्री होती थी. इस होटल पर रोटी बनाने के दौरान रोटी पर थूकने वाले कारीगर का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया. 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच के बाद होटल के कर्मचारी को पूछताछ के लिए बुलाया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वीडियो की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यह कार्रवाई की है. 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 269/270 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया है और अब उसे जेल भेजा जा रहा है.

बता दें कि इससे पहले मेरठ समेत अन्य शहरों में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं और पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »