'बाढ़ बिंदु से 500 मीटर तक निर्माण पर रोक हटे', ओमेक्स के प्लॉट खरीदारों की इलाहाबाद हाईकोर्ट से अपील

ओमेक्स सिटी प्रोजेक्ट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने उच्चतम बाढ़ बिंदु से 500 मीटर तक नए निर्माण पर रोक का हटाने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह आदेश अव्यावहारिक है. क्योंकि 1978 की प्रयागराज की बाढ़ में कलेक्ट्रेट तक पानी आ गया था, उसे आधार मानकर निर्माण पर प्रतिबंध सही नहीं है.

Advertisement
इलाहाबाद हाईकोर्ट 14 दिसंबर को अगली सुनवाई करेगी इलाहाबाद हाईकोर्ट 14 दिसंबर को अगली सुनवाई करेगी

अभिषेक मिश्रा

  • लखनऊ,
  • 01 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:30 PM IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट में गंगा में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान प्रमुख सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन ने संयुक्त हलफनामा दाखिल किया. हलफनामे में बताया गया कि कूड़े के निस्तारण के लिए कितने प्लांट चालू हैं और कितने बंद हैं. इसके साथ ही चार्ट दाखिल किया गया और बताया गया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कुछ चमड़ा उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई की है.

Advertisement

ओमेक्स सिटी प्रोजेक्ट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने भी अपना पक्ष रखा. उन्होंने कोर्ट से उच्चतम बाढ़ बिंदु से 500 मीटर तक नए निर्माण पर रोक का विरोध कर इसे हटाने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह आदेश अव्यावहारिक है. क्योंकि 1978 की प्रयागराज की बाढ़ में कलेक्ट्रेट तक पानी आ गया था, उसे आधार मानकर निर्माण पर प्रतिबंध सही नहीं है. सरकार के शासनादेश में गंगा किनारे से दो सौ मीटर तक ही निर्माण पर रोक है.

बता दें कि ओमेक्स कंपनी ने एक हजार करोड़ का निवेश किया हुआ है. यहां जमीन पर तीन हजार से अधिक लोगों ने प्लाट लोन लेकर लिए हैं. बहुत से लोगों ने सेवानिवृत्ति के बाद प्लाट खरीदा है. रोक के चलते कंपनी लाखों लोगों को आवास दिलाने की योजना पर अमल नहीं कर पा रही है. अदालत से निश्चित तारीख तय कर सुनवाई की मांग की गई है. वहीं प्लॉट खरीदने वालों की तरफ से भी अर्जी दी गई है. जिसमें कहा गया कि उनको प्लाट या आवास नहीं सौंपा जा रहा है. 

Advertisement

कोर्ट ने सरकार के हलफनामे का अधिवक्ताओं को जवाब दाखिल करने की अनुमति दी है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी. इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस राजेश बिंदल, जस्टिस एम के गुप्ता और जस्टिस अजित कुमार की पूर्णपीठ कर रही है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »