पाकिस्तान परस्त हैं आजम के बोल, डरती है अखिलेश सरकार: गिरिराज

सिंह ने सिकन्दरपुर में सपा पर आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार ने उत्तर प्रदेश को आतंकवादियों की नर्सरी बना दिया है. उन्होंने कहा, 'यहां दहशतगर्दी को फलने-फूलने का मौका दिया जाता है.'

Advertisement
बीजेपी नेता गिरिराज सिंह बीजेपी नेता गिरिराज सिंह

स्‍वपनल सोनल / BHASHA

  • बलिया,
  • 31 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 9:20 PM IST

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने यूपी की समाजवादी पार्टी सरकार पर सूबे को ‘आतंकवाद की नर्सरी’ बनाने का आरोप लगाया है. यही नहीं, उन्होंने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खान की हरकतें और बोल पाकिस्तान परस्त होते हैं, लेकिन वोट खिसकने के मुगालते में सपा सरकार खान से डरती है.

सिंह ने सिकन्दरपुर में सपा पर आरोप लगाया कि ने उत्तर प्रदेश को आतंकवादियों की नर्सरी बना दिया है. उन्होंने कहा, 'यहां दहशतगर्दी को फलने-फूलने का मौका दिया जाता है.'

Advertisement

'वह मानसिक दिवालियापन के शिकार'
राज्यपाल राम नाईक के प्रति तल्ख टिप्पणी करके मुश्किल में घिरे प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री आजम खान के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, 'खान मानसिक दिवालियापन के शिकार हैं. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे लोगों पर अंगुली उठाते हैं, लेकिन जबान और हरकतें पाकिस्तान परस्त होती हैं. उन्हें मुल्क के संविधान पर भरोसा नहीं है.'

'उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए था'
कि दादरी कांड के वक्त इस मामले को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने का बयान देने के बाद ही खान को बर्खास्त कर देना चाहिए था, लेकिन वोट की राजनीति के कारण सपा सरकार खान से डरती है.

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्यमंत्री ने केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के मामले में पार्टी पर लग रहे आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अरणाचल प्रदेश के मामले में भी बीजेपी पर आरोप लगाए गए थे, लेकिन बाद में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी पारदर्शिता के साथ राजनीति में है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »