इलाहाबाद: मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, 3 पुलिसवालों समेत 5 की हत्या

गोलीबारी में एक दरोगा, एक रिटायर्ड दरोगा और एक सिपाही समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • इलाहाबाद,
  • 30 मई 2016,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST

यूपी के इलाहाबाद में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मंदिर में पूजा करने को लेकर उठा विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चलने लगीं, जिसमें तीन पुलिस वालों समेत पांच लोगों की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि घटना इलाहाबाद जिले के कौंधियारा थाना क्षेत्र के एकौनी गांव की है. मंदिर में पूजा करने को लेकर यहां कुछ लोगों के बीच हुआ और देखते ही देखते बंदूकें निकल आईं.

Advertisement

गोलीबारी में एक दरोगा, एक रिटायर्ड दरोगा और एक सिपाही समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई. वारदात के बाद से इलाके में तनाव है. पुलिस ने मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है. को देखते हुए इलाके में पीएसी तैनात की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »