अयोध्या में मंदिर रख-रखाव के लिए सरकार इस साल खर्च करेगी 20.40 करोड़ रुपये

केन्द्र सरकार ने तय किया है कि अयोध्या में मंदिर रख-रखाव के लिए 20.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह जानकारी सरकार की तरफ से लोकसभा में पेश की गई अनुदानों की पहली अनुपूरक मांग में दी गई है.

Advertisement
कैबिनेट की बैठक (फाइल फोटो) कैबिनेट की बैठक (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST

  • वित्त मंत्री ने लोकसभा में पेश की सप्लीमेंट्री डिमांड फॉर ग्रांट
  • अयोध्या में मंदिर रखरखाव के लिए 20.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे
  • वेतन और पुलिस के राशन पर खर्च होंगे 3,387.46 करोड़ रुपये

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद मंदिर निर्माण की तैयारियों की रुपरेखा बननी शुरू हो गई है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार को तीन महीने के भीतर योजना बनाकर पेश करने का निर्देश दिया था. ताजा जानकारी के मुताबिक केन्द्र सरकार ने तय किया है कि अयोध्या में मंदिर रखरखाव के लिए 20.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह जानकारी सरकार की तरफ से लोकसभा में पेश की गई अनुदानों की पहली अनुपूरक मांग में दी गई है.

Advertisement

सरकार ने लोकसभा में रखी सप्लीमेंट्री डिमांड फॉर ग्रांट

यानी ये वो खर्च है जो इस साल के बजट के अलावा अतिरिक्त रूप से मांगा गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को सप्लीमेंट्री डिमांड फॉर ग्रांट (2019-20 के लिए पहला बैच) लोकसभा में पेश किया था.

जम्मू कश्मीर और लद्दाख पर खर्च होंगे 8,820 करोड़ रुपये

अंतरिक्ष विभाग के खर्च के लिए मांगे गए 666 करोड़ रुपये

सरकार ने 666 करोड़ रुपये अंतरिक्ष विभाग के खर्च के लिए और 3,387.46 करोड़ रुपये वेतन और पुलिस के राशन के खर्च के लिए मांगे गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement