यूपी: एक घर में निकले 50 से अधिक सांप, दहशत में घरवाले और पड़ोसी

फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के लालूगंज मोहल्ले में करीब 50 सांपों के निकलने से हड़कंप मच गया, जहां मोहल्लेवासियों ने सपेरे को बुलवा कर सांप को पकड़वा जंगल में छुड़वा दिया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (gettyimgaes) सांकेतिक तस्वीर (gettyimgaes)

नीतेश श्रीवास्तव

  • फतेहपुर ,
  • 12 मई 2021,
  • अपडेटेड 3:20 PM IST
  • दहशत में परिजन जान बचाकर निकले घर के बाहर
  • सपेरे की मदद से सांप के बच्चों को जंगल में छोड़ा गया
  • जहानाबाद थाना क्षेत्र के लालूगंज मोहल्ले की घटना

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के लालूगंज मोहल्ले में करीब 50 सांपों के निकलने से हड़कंप मच गया, जहां मोहल्लेवासियों ने सपेरे को बुलवा कर सांप को पकड़वा जंगल में छुड़वा दिया है.

बताया जा रहा है कि लालूगंज मोहल्ले के रहने वाले गया प्रसाद के घर में एक साथ आधा सैकड़ा सांप देखे जाने के बाद से मोहल्लेवासी परेशान थे, एक के बाद एक सांप को देख मोहल्लेवासियों की ओर से सपेरे की मदद से सारे सांप पकड़वा करके जंगल में छुड़वा दिया जा रहे हैं. वहीं मकान मालिक गया प्रसाद ने बताया कि पहले दस सांप निकले थे जिसे खेत में फेंक आए थे लेकिन शाम को फिर सांप निकले और सांप निकलने की अभी प्रक्रिया चालू है.

Advertisement

अभी तक 50 सांप निकल चुके हैं. लोग दहशत में हैं कि पता नहीं सांप कहां से आ गए हैं.

इसे भी पढ़ें --- महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान में हजारों की तादाद में Mucormycosis के मरीज, 50% लोगों की जा रही जान

पीड़ित मकान मालिक गया प्रसाद के अलावा आसपास के लोग भी हैरान-परेशान हैं. क्योंकि आम तौर पर घरों से एक-दो सांप निकल आते हैं लेकिन इतनी बड़ी संख्या में सांपों का निकलना काफी आश्चर्यजनक है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »