योगी आदित्यनाथ को CM बनाने के लिए फकीर बाबा ने लगाई थी समाधि, 41 दिन बाद तोड़ा ध्यान

आगरा के फकीर बाबा ने समाधि लेने से पहले प्रतिज्ञा की थी कि योगी आदित्यनाथ फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तभी अपनी समाधि से बाहर आऊंगा.

Advertisement
समाधि से बाहर आए फकीर बाबा समाधि से बाहर आए फकीर बाबा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST
  • बीजेपी की जीत के बाद फकीर बाबा ने तोड़ा ध्यान
  • यूपी चुनाव में बीजेपी गठबंधन को प्रचंड जीत

यूपी चुनाव में टक्कर तो सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच चल रही थी तो वहीं संत-फकीर भी योगी आदित्यनाथ को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए कामना कर रहे थे. आगरा के एक फकीर बाबा ने तो 41 दिन यानी तकरीबन डेढ़ महीने पहले योगी को फिर से सीएम बनाने की कामना के साथ समाधि लगा ली थी. फकीर बाबा अब नतीजे आने के बाद अपना ध्यान तोड़ दिया है.

Advertisement

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आगरा के फकीर बाबा पिछले 41 दिन से समाधि में लीन थे. फकीर बाबा खाना-पानी सबका त्यागकर 41 दिन से समाधि में थे. फकीर बाबा ने समाधि लेने से पहले प्रतिज्ञा की थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तभी अपनी समाधि से बाहर आऊंगा. यूपी चुनाव नतीजों के बाद फकीर बाबा ने अपना ध्यान तोड़ दिया है.

फकीर बाबा का कहना है कि योगी आदित्यनाथ को पशुओं से बहुत प्यार है. वे सभी का ध्यान रखते हैं. उन्होंने  इसी से प्रभावित होकर मैंने सोचा था कि योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री बनें और इसके लिए समाधि ली, ध्यान किया. राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने फकीर बाबा को बहुत ही पहुंचा हुआ संत बताया.

मनोज कुमार ने कहा कि फकीर बाबा ने प्रतिज्ञा की थी कि योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री बनें. उन्होंने कहा कि अब बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल गया है. राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुताबिक फकीर बाबा ने 41 दिन तक खाना-पानी का त्याग कर समाधि ले रखी थी.

Advertisement

गौरतलब है कि यूपी के चुनाव नतीजे में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है. बीजेपी गठबंधन को 273 सीटों पर जीत मिली. सपा के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को 125 सीटों से संतोष करना पड़ा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »