आईआईटी कानपुर में N95 मास्क का प्रोडक्शन, इस तरह प्रोजेक्ट हुआ शुरू

कानपुर आईआईटी ने खुद अपने कैम्पस में ही पूरा प्रोजेक्ट लगाकर मास्क बनाना शुरू कर दिया है. पूरे देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी अन्तरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग संस्थान में किसी प्रोडक्ट्स का देश के लिए उत्पादन शुरू किया गया हो.

Advertisement
कानपुर आईआईटी ने प्रोजेक्ट लगाकर मास्क बनाना शुरू कर दिया कानपुर आईआईटी ने प्रोजेक्ट लगाकर मास्क बनाना शुरू कर दिया

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 20 जून 2020,
  • अपडेटेड 2:43 PM IST
  • आईआईटी में प्रतिदिन 25 हजार मास्क बनाये जाएंगे
  • सुरक्षात्मक मैटेरियल से बनाया जा रहा ये फेस मास्क

देश में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर आईआईटी कानपुर और स्टार्टअप इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर ने N95 और N99 ग्रेड फेस मास्क के उत्पादन के लिए एक विशेष प्रावधान किया है.

इसके लिए कानपुर आईआईटी ने खुद अपने कैम्पस में ही पूरा प्रोजेक्ट लगाकर मास्क बनाना शुरू कर दिया है. पूरे देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी अन्तरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग संस्थान में किसी प्रोडक्ट्स का देश के लिए उत्पादन शुरू किया गया हो.

Advertisement


 

इस मास्क को आम जनता के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए एक आवश्यक सुरक्षात्मक मैटेरियल से बनाया जा रहा है. आईआईटी में प्रतिदिन 25 हजार मास्क बनाये जाएंगे.



 
N95 और N99 ग्रेड फेस मास्क का उत्पादन आईआईटी कानपुर के बिजनेस इनक्यूबेटर के परिसर में इनक्यूबेटर ई-स्पिन नैनोटेक की स्नातक की उपाधि प्राप्त कंपनी द्वारा वर्तमान में इनक्यूबेटेड कंपनी इंडीमा फाइबर्स के साथ सहयोग से किया जायेगा. इसमें आईआईटीके संकाय सदस्यों प्रोफेसर शिवकुमार, प्रोफेसर रामकुमार, प्रोफेसर राजा अंगमुथु, प्रोफेसर गोपकुमार, और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुलकर्णी और डॉ. प्रभात द्विवेदी की मुख्य भूमिका है.


 

यह किसी भी आईआईटी या भारत के किसी भी शैक्षणिक संस्थान के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर द्वारा की गई अपनी तरह की पहली पहल है.

ई. स्पिन नैनोटेक कंपनी के निदेशक डॉक्टर संदीप पाटिल ने बताया कि हम आईआईटी में एन 95 और  N99 मास्क बनाने जा रहे हैं.प्रतिदिन 25 हजार मास्क बनाए जाएंगे जो वाजिब दाम पर जनता को मिलेंगे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement