यूपी: क्राउड फंडिंग में राहुल-सोनिया की तस्वीर पर घिरी कांग्रेस? उठे सवाल

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के मीडिया कोऑर्डिनेटर की ओर से शुरू की गई क्राउड फंडिंग पर पार्टी खुद घिर गई है. मीडिया कॉर्डिनेटर ने दिग्गज नेताओं की तस्वीर लगाकर एक निजी मुहिम को पार्टी मुहिम के तौर पर पेश किया है. विपक्ष इसे लेकर पार्टी पर सवाल खड़े कर रहा है.

Advertisement
कांग्रेस के मीडिया संयोजक के पोस्टर पर सियासी बवाल. कांग्रेस के मीडिया संयोजक के पोस्टर पर सियासी बवाल.

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 21 जून 2021,
  • अपडेटेड 12:53 AM IST
  • पार्टी नेताओं की तस्वीरों पर खड़े हो रहे सवाल
  • निजी मुहिम को पार्टी की मुहिम समझ रहे लोग
  • सवालों के घेरे में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने कोरोना काल के दौरान बेसहारा हुए गरीबों की मदद के लिए क्राउडफंडिंग की शुरुआत की है. मीडिया कोऑर्डिनेटर की इस मुहिम पर सवाल खड़े होने लगे हैं. ललन कुमार ने अपनी इस मुहिम के लिए पार्टी के बड़े नेताओं सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की तस्वीरों का इस्तेमाल किया है. 

Advertisement

ललन कुमार की यह मुहिम उनकी निजी मुहिम न होकर पार्टी की मुहिम लोगों को नजर आ रही है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मीडिया एंड कम्युनिकेशन के संयोजक ललन कुमार का यह पोस्टर उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. ललन कुमार की तरफ से दिए गए इस विज्ञापन के जरिए क्राउड फंडिंग की जा रही है.

क्राउड फंडिंग के लिए ललन कुमार ने बकायदा बैंक का नाम, अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड साथ दिया है. यह क्राउड फंडिंग जरूरतमंदों की मदद के लिए हो रही है. इससे मिले फंड से सैनिटाइजेशन ड्राइव को चलाया जाएगा. साथ ही गरीब तबके तक राशन पहुंचाया जाएगा.

निजी मुहिम बनी पार्टी की मुहिम

ललन कुमार की यह मुहिम निजी है लेकिन इस मुहिम में शामिल होने के लिए दिए गए विज्ञापन में कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की तस्वीरें लगाई गई हैं. बवाल इसी पार्टी के चुनाव चिन्ह और पार्टी नेताओं की तस्वीरों को लेकर खड़ा हो गया है.
राजस्थान: गहलोत का नया दांव! निर्दलियों और बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों ने बुलाई बैठक

Advertisement

इस संबंध में ललन कुमार से जब सवाल किए गए तो उन्होंने साफ कहा कि यह उनकी निजी मुहिम है लेकिन वह हमेशा से ही कांग्रेस के सच्चे सिपाही रहे हैं. जब भी कोई जनहित का काम किया है, गरीबों में राशन बांटने की बात हो या फिर टी-शर्ट उसमें राहुल जी और प्रियंका जी की तस्वीरें लगाई हैं. 

इसी पोस्टर की वजह से विपक्ष के निशाने पर है कांग्रेस.

ललन कुमार ने साफ कहा लोगों की मदद करने पर ही यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास पर उंगली उठाई गई थी. जांच हुई कुछ नहीं निकला. मैंने पारदर्शिता के साथ मदद करने के लिए ही बैंक खातों को सार्वजनिक किया है, जिससे जब भी कोई मददगार हिसाब लेना चाहे तो उसको दिया जा सके.

प्रदेश अध्यक्ष को नहीं है जनकारी!

वहीं दूसरी तरफ ललन कुमार के तरफ से जारी किए गए इस पोस्टर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि उनको इसकी जानकारी नहीं है. वह अपने क्षेत्र में हैं. लखनऊ लौटेंगे तो जानकारी जरूर लेंगे. लेकिन बीजेपी प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने आरोप लगाया कि लोगों के दर्द को बेचकर झोली भरना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति रही है, यह वही काम कर रहे हैं.

कांग्रेस पर हमलावर विपक्ष

उन्होंने कहा कि मोदी जी राशन बांट रहे हैं और कांग्रेस भाषण दे रही है. जहां-जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है, वहां के हालात भयावह रहे. पार्टी के नेताओं को अपनी राज्यों की बदहाली नहीं दिखाई पड़ रही है. लोगों के दर्द में अपनी झोली भरना कांग्रेस की संस्कृति है और यह उसी संस्कृति का उदाहरण है.

Advertisement

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद मिश्रा ने आरोप लगाया कि जब ललन कुमार प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर हैं तो इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को जरूर होनी चाहिए. यह सब की मिलीभगत है. पार्टी के बड़े नेताओं के नाम पर यह क्राउडफंडिंग गलत है. पार्टी के बड़े नेताओं की तस्वीर लगा कर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है. यह निजी मुहिम को पार्टी की मुहिम बताने की कोशिश है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »