मायावती के बयान पर बोले योगी के मंत्री- बुआ ने बबुआ को सड़क पर हांफने के लिए छोड़ दिया

यूपी के सभी बसपा सांसदों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में मायावती ने कहा कि पार्टी सभी विधानसभा उपचुनाव में लड़ेगी और अब 50 फीसदी वोट का लक्ष्य लेकर राजनीति करनी है.  मायावती ने ईवीएम में धांधली का भी आरोप लगाया.

Advertisement
फाइल फोटो- मायावती के साथ अखिलेश यादव फाइल फोटो- मायावती के साथ अखिलेश यादव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2019,
  • अपडेटेड 8:33 PM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा विधानसभा सीट से विधायक और मुख्यमंत्री योगीनाथ के मंत्रिमंडल में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में हालिया अनबन पर तंज कसा है. श्रीकांत शर्मा ने अप्रत्यक्ष तौर पर मायावती के गठबंधन तोड़ने की मंशा पर कहा कि बसपा का सपा के साथ सफर अवसरवादी था. साथ ही उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को चुनावी बुआ बताया.

Advertisement

श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट कर कहा, 'बबुआ की 'चुनावी बुआ' ने गठबंधन तोड़ने की मंशा जताकर स्पष्ट कर दिया है कि 'साइकिल' उनके लिए बड़ा सहारा नहीं, सिर्फ छोटे सफर का जरिया थी. 10 सीट का सफर पूरा हुआ और उन्होंने 'साइकिल' वाले बबुआ को राजनीति की तपती सड़क पर हांफने को छोड़ दिया.'

दरअसल यूपी नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा करते हुए बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि गठबंधन से चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिले हैं. उन्होंने दावा किया कि यादव वोट ट्रांसफर नहीं हो पाया है. लिहाजा, अब गठबंधन की समीक्षा की जाएगी. इतना ही नहीं मायावती ने यहां तक कह दिया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी और भाई को भी चुनाव नहीं जिता पाए हैं. सूत्रों के मुताबिक, मायावती के इस रुख के बाद सपा-बसपा गठबंधन टूट की कगार पर नजर आ रहा है.

Advertisement
बीएसपी प्रमुख मायावती ने सोमवार को दिल्ली में चुनावी हार की समीक्षा की. 2019 लोकसभा चुनाव में बीएसपी को संतोषजनक सीटें न मिलने और कुछ प्रदेशों में करारी हार को लेकर मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं की अखिल भारतीय स्तर पर मीटिंग बुलाई. यूपी के सभी बसपा सांसदों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में मायावती ने कहा कि पार्टी सभी विधानसभा उपचुनाव में लड़ेगी और अब 50 फीसदी वोट का लक्ष्य लेकर राजनीति करनी है.  मायावती ने ईवीएम में धांधली का भी आरोप लगाया.

वहीं समाजवादी पार्टी ने मायावती के इस बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की है. अखिलेश यादव सोमवार को जब आजमगढ़ में वोटरों का आभार जताने गए थे तभी मायावती ने गठबंधन पर यह बयान दिया. अखिलेश ने इस दौरान मायावती के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की. ऐसा माना जा रहा है कि सपा-बसपा का यह गठबंन खत्म होने की कगार पर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »