सुब्रत राय की मां का हुआ अंतिम संस्कार, अखिलेश-अमिताभ श्रद्धांजलि देने पहुंचे

सहारा प्रमुख सुब्रत राय की मां के लखनऊ निधन के बाद शुक्रवार को लखनऊ के बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. अंतिम संस्कार में कई नामी हस्तियां पहुंचीं. सीएम अखिलेश यादव, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी सुब्रत राय के गोमतीनगर स्थित सहारा शहर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की.

Advertisement

अमित कुमार दुबे / अभिषेक रस्तोगी

  • लखनऊ,
  • 07 मई 2016,
  • अपडेटेड 9:23 AM IST

सहारा प्रमुख सुब्रत राय की मां के लखनऊ निधन के बाद शुक्रवार को लखनऊ के बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. अंतिम संस्कार में कई नामी हस्तियां पहुंचीं. सीएम अखिलेश यादव, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी सुब्रत राय के गोमतीनगर स्थित सहारा शहर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की.

बड़ी हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंचीं
लखनऊ में सुब्रत राय की मां के बाद उनको श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, शिवपाल यादव सहित कई नामचीन हस्तियों शुक्रवार को सुब्रत राय के घर पहुंचे. इसके बाद गोमतीनगर के 1090 चौराहे से बैकुंड धाम तक शव यात्रा निकाली गई. इस शव यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए. बैकुंठ धाम पहुंच कर सुब्रत राय ने अपनी मां को मुखाग्नि दी.

Advertisement

पैरोल पर जेल से बाहर हैं सुब्रत राय
शुक्रवार को सुब्रत राय की मां छवि राय का बीमारी के बाद निधन हो गया था, वो 95 साल की थीं. सुब्रत राय पिछले 2 साल से जेल बंद थे उन पर निवेशकों के 24 हजार करोड़ रुपये न देने का आरोप है. मां के निधन के बाद सुब्रत राय कोर्ट से मिले पर 4 हफ्ते के लिए जेल से बाहर हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »