शहीदों के सम्मान में योगी आदित्यनाथ ऑफिस के ट्विटर अकाउंट ने बदली प्रोफाइल पिक्चर

चौरी चौरा महोत्सव के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योगी आदित्यनाथ ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी. प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर चौरी चौरा महोत्सव के शताब्दी वर्ष का 'लोगो' लगाया गया है.

Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (File-twitter) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (File-twitter)

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 05 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 7:05 AM IST
  • शताब्दी महोत्सव के 'लोगो' को बनाया प्रोफाइल पिक्चर
  • चौरी चौरा महोत्सव के 'लोगो' में राष्ट्र भक्ति का संदेश
  • PM नरेंद्र मोदी ने चौरी चौरा महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ किया

चौरी चौरा शताब्दी वर्ष के अवसर पर योगी आदित्यनाथ ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलकर चौरी चौरा के शहीदों को नमन किया है. चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के 'लोगो' में राष्ट्र भक्ति का संदेश है.

देश की स्वतंत्रता में अहम योगदान रखने वाले चौरी चौरा की घटना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में गोरखपुर में चौरी चौरा महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ किया.

Advertisement

महोत्सव के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योगी आदित्यनाथ ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी. प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर चौरी चौरा महोत्सव के शताब्दी वर्ष का 'लोगो' लगाया गया है.

योगी आदित्यनाथ ऑफिस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी डाक टिकट में भी चौरी चौरा शताब्दी वर्ष के लोगो का इस्तेमाल किया है. यह 'लोगो' राष्ट्र भावना से ओतप्रोत है, जिसमें संस्कृत भाषा में 'स्वरक्तैः स्वराष्ट्रं रक्षेत्' लिखा हुआ है. जिसका अर्थ है कि 'हम अपने रक्त से अपने राष्ट्र की रक्षा करते हैं.

देखें: आजतक LIVE TV

उत्तर प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर पूरे प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया जा रहा है. शहीदों की याद में आयोजित कार्यक्रम पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ सालभर आयोजित किए जाएंगे.

Advertisement

चौरी चौरा के शताब्दी वर्ष के अवसर पर योगी आदित्यनाथ ऑफिस ने अपने ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर बदल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र भक्ति जागरण का भी संदेश दिया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »