वाराणसी: कोर्ट परिसर में मिला बम, पुलिस ने डिफ्यूज किया

वाराणसी की अदालत में उस समय हड़कंप मच गया जब कोर्ट परिसर में बम मिला. हालांकि पुलिस ने उसे डिफ्यूज कर दिया और कोई हादसा होने से बच गया. बम कचहरी के गेट नंबर दो पर मिला.

Advertisement
काशी में कोर्ट परिसर में मिला बम काशी में कोर्ट परिसर में मिला बम

लव रघुवंशी / अनूप श्रीवास्तव

  • वाराणसी,
  • 23 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

वाराणसी की एक अदालत में उस समय हड़कंप मच गया जब कोर्ट परिसर में हैंड ग्रेनेड मिला. हालांकि पुलिस ने उसे डिफ्यूज कर दिया और कोई हादसा होने से बच गया. बम कचहरी के गेट नंबर दो पर मिला.

बम की खबर मिलते ही पुलिस और तुरंत मौके पर पहुंचे. कोर्ट परिसर में अभी भी जांच जारी है. पूरे परिसर को खाली करा लिया गया. एसएसपी आकाश कुलकर्णी ने कहा कि अदालत को बंद कर दिया गया है.

Advertisement

खबर थी कि जिसमें से एक को डिफ्यूज कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि दो बम में से एक हैण्ड ग्रेनेड है. हालांकि इस की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आपको बता दें कि पहले भी कचहरी में धमाके हो चुके हैं जिसमें कई लोगों की जान गई थी. एक बार फिर बम मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना लाजमी है. लोगों ने शनिवार सुबह गेट नंबर दो पर एक संदिग्ध बैग को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement