तेलंगाना के सूर्यापेट में एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. सूर्यापेट-खम्मम राष्ट्रीय राजमार्ग 365 पर पिल्ला मर्जी के पास एक तेज रफ्तार वोल्वो कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी तुरंत भीषण आग के गोले में तब्दील हो गई. इस दर्दनाक हादसे में कार सवार खम्मम के प्रसिद्ध ममता अस्पताल के जाने-माने न्यूरो सर्जन डॉ. कासाकुर्थी जगदीश की जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे का एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है .