हैदराबाद में एक चलती हुई प्राइवेट बस अचानक आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते पूरी तरह से जलकर राख की ढेरी में तब्दील हो गई. इस भीषण हादसे के समय बस में लगभग 40 यात्री सवार थे. राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि जैसे ही बस से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखीं, सभी यात्रियों ने सूझबूझ दिखाई और समय रहते सुरक्षित रूप से बस से बाहर निकल आए.