तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां के वट्टेपल्ली इलाके में मात्र 10 रुपये के मामूली विवाद को लेकर एक ऑटो चालक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक का दो यात्रियों के साथ किराए के छुट्टे पैसों को लेकर विवाद हुआ था.