तेलंगाना: बारिश के कारण घर की गिरी छत, मां समेत बेटियों की दर्दनाक मौत

तेज बारिश के कारण घर की छत गिरने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई. जिस वक्त ये घटना हुई, तब घर में सभी सो रहे थे. इस हादसे के कारण तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई) सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

आशीष पांडेय

  • हैदराबाद,
  • 19 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 5:10 PM IST
  • देश के कई इलाकों में बारिश का कहर
  • छत गिरने से तीन लोगों की हुई मौत

देश में इन दिनों बारिश के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है. अब बारिश के इस मौसम में तेलंगाना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां महबूबनगर में घर की छत गिरने से तीन लोग उसकी चपेट में आ गए. तीनों लोगों की ही छत गिरने के कारण मौत हो गई.

Advertisement

गांधीधाम इलाके में हुई इस घटना के बारे में जिसने में भी सुना वो हैरान रह गया. तेज बारिश के कारण यहां घर की छत गिरने से मां और उसकी दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई. जिस वक्त ये घटना हुई, तब घर में सभी सो रहे थे. इस हादसे के कारण तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक सुबह हुई बारिश के कारण घर की छत ढह गई थी. जिसके कारण ये हादसा हुआ. पुलिस ने मृतकों की पहचान शरणम्मा, वैशाली और भवानी के रूप में की है. वहीं शवों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था.

भारी बारिश

बता दें कि भारी बारिश के कारण देश के कई राज्यों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. तेलंगाना में भी भारी बारिश देखने को मिल रही है. तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव भी देखा जा रहा है. तेलंगाना में अगले चार-पांच दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »