हैदराबाद: कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम में हादसा, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, बहन की हालत गंभीर

तेलंगाना के इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया नाइट के दौरान हादसे में फर्स्ट ईयर की एक छात्रा की मौत हो गई. उसकी बहन मीना नारायण दास गंभीर रूप से घायल है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. दरअसल, कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग, लिफ्टिंग स्ट्रक्चर गिरने से कई छात्र घायल हो गए है.

Advertisement
लाइटिंग या लिफ्टिंग के लिए लगाया गया एक स्ट्रक्चर गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल है. (Photo-ITG) लाइटिंग या लिफ्टिंग के लिए लगाया गया एक स्ट्रक्चर गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल है. (Photo-ITG)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

पश्चिम बंगाल के बाद अब तेलंगाना के हैदराबाद में नादरगुल स्थित MVSR इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया नाइट के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई. वहीं कई स्टूडेंट्स घायल हो गए है. मृत छात्रा की पहचान सोना नारायण दास के रूप में हुई है. वह कॉलेज में इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE) की फर्स्ट ईयर की छात्रा थी.

Advertisement

इस हादसे में सोना की बहन मीना नारायण दास भी घायल हुई है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मीना का नादरगुल के पास स्थित प्रत्युषा अस्पताल में इलाज चल रहा है.

डांडिया नाइट के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कॉलेज में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया था. इसी दौरान लाइटिंग या लिफ्टिंग के लिए लगाया गया एक स्ट्रक्चर गिर गया. हादसे में कई छात्र घायल हो गए. सोना को हादसे में गंभीर चोटें आई थीं. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. वहीं, उसकी बहन मीना की हालत गंभीर बनी हुई है.

हादसे के बाद घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. मीना नारायण दास का प्रत्युषा अस्पताल में इलाज जारी है. फिलहाल, हादसे से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. यह भी साफ नहीं है कि स्ट्रक्चर किस वजह से गिरा और हादसे के समय वहां कितने छात्र मौजूद थे. घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.

Advertisement

यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »