मुंबई में बुकिंग के लिए कोई होटल तैयार नहीं, जाकिर नाइक की स्काइप पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द

जाकिर नाइक के मीडिया ऑर्गनाइजर ने यह भी दावा किया है कि अब तक मुंबई के 4 होटलों ने नाइक की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बुकिंग करने से इनकार किया है. जाकिर को गुरुवार सुबह 11.30 बजे स्काइप के जरिए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी.

Advertisement
मुस्लि‍म धर्म प्रचारक जाकिर नाइक मुस्लि‍म धर्म प्रचारक जाकिर नाइक

प्रियंका झा / साहिल जोशी

  • मुंबई,
  • 13 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

मुस्लिम धर्म प्रचारक और उपदेशक की गुरुवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रद्द हो गई है. स्काइप के जरिए यह प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के एक हॉल में होने वाली थी.

के मीडिया ऑर्गनाइजर ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द हो गई है क्योंकि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने बुकिंग कैंसिल कर दी है. वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के कैंसिल होने की पुष्टि कर दी है, हालांकि उन्होंने इसकी वजहें अभी तक नहीं बताई है.

Advertisement

जाकिर नाइक के मीडिया ऑर्गनाइजर ने यह भी दावा किया है कि अब तक मुंबई के 4 होटलों ने नाइक की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बुकिंग करने से इनकार किया है. के जरिए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी.

बता दें कि नाइक को मंगलवार को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी. इसके लिए वे सोमवार को ही भारत आने वाले थे. लेकिन नाइक के प्रवक्ता ने बताया कि जाकिर अब दो-तीन हफ्ते बाद भारत लौटेंगे. इसके साथ ही मंगलवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी रद्द कर दिया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »