लोकसभा के एजेंडे में आर्म्स अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में SPG बिल पर होगी चर्चा

लोकसभा में आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण टैक्स कानून (संशोधन) विधेयक 2019 को पारित कराने का प्रस्ताव रखेंगी. इसके अलावा गृह मंत्री की ओर से आर्म्स एक्ट में संशोधन संबंधी बिल भी सदन में पेश किया जाएगा.

Advertisement
संसद भवन संसद भवन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 9:08 AM IST

  • SPG संशोधन बिल राज्यसभा में होगा पेश
  • लोकसभा के एजेंडे में आर्म्स एक्ट संशोधन बिल

राज्यसभा में सोमवार को SPG संशोधन बिल को चर्चा के लिए रखा जाएगा, यह विधेयक बुधवार को ही लोकसभा से पारित हो चुका है. इस बिल में सिर्फ प्रधानमंत्री को SPG सुरक्षा देने का प्रावधान है और उनके अलावा कोई भी विशिष्ट व्यक्ति इस सुरक्षा कवच का हकदार नहीं होगा. बिल में संशोधन के बाद कानूनी तौर पर गांधी परिवार को कोई भी सदस्य SPG सुरक्षा में नहीं रह पाएगा. प्रधानमंत्री पद से हटने के 5 साल बाद विशिष्ट व्यक्ति से भी यह सुरक्षा वापस ली जाएगी.

Advertisement

उच्च सदन में इसके अलावा ई-सिगरेट पर पाबंदी लगाने संबंधी बिल को भी पेश किया जाएगा. इस बिल में में ई-सिगरेट के खिलाफ बगैर वारंट के छापा और उसकी जब्ती का प्रावधान शामिल है. इसके अलावा राज्यसभा में दादर और नागर हवेली, दमन और दीव बिल 2019 भी लाया जाएगा. इस बिल में दोनों केंद्र शासित प्रदेशों का विलय करने का प्रावधान है. यह दोनों ही बिल लोकसभा से पारित हो चुके हैं और अब इन्हें मंजूरी के लिए राज्यसभा में ला जाना है.

आर्म्स एक्ट संशोधन बिल पर चर्चा

लोकसभा में आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण टैक्स कानून (संशोधन) विधेयक 2019 को पारित कराने का प्रस्ताव रखेंगी. इसके अलावा गृह मंत्री की ओर से आर्म्स एक्ट में संशोधन संबंधी बिल भी सदन में पेश किया जाएगा. इस बिल में किसी भी व्यक्ति के लिए तीन फ़ायर आर्म से संख्या घटा कर केवल एक करने का प्रावधान कर दिया गया है. कानून में संशोधन के बाद कोई भी व्यक्ति एक से अधिक बंदूक/पिस्तौल नहीं रख सकेगा जिसकी सीमा अभी तीन हथियारों तक है.

Advertisement

लोकसभा में टैक्स कानून में संशोधन से जुड़े बिल पर कई दलों के सांसद स्टैचुअरी रिजोल्यूशन लेकर आएंगे. इनमें कांग्रेस के शशि थरूर से लेकर, अधीर रंजन, सौगत राय, एनके प्रेमचंद्रन के नाम शामिल हैं. संसद के दोनों सदनों में कारोबारी राहुल बजाज के उस बयान के मामला भी उठ सकता है जिसमें उन्होंने सरकार की आलोचना से डर लगने की बात कही थी. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही इस मुद्दे को लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हैं, ऐसे में संसद में इस मुद्दे का शोर सुनाई दे सकता है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »