श्रम मंत्री दत्तात्रेय बोले- किंगफिशर एयरलाइंस के पीएफ की होगी जांच

केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने रविवार को कहा कि एयरलाइंस जब चल रही थी उस दौरान कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों में कंपनी की तरफ से योगदान में क्या कोई गड़बड़ी की गई या नहीं इसकी जांच की जाएगी.

Advertisement
किंगफिशर एयरलाइंस के भविष्य निधि खातों  की भी जांच होगी किंगफिशर एयरलाइंस के भविष्य निधि खातों की भी जांच होगी

BHASHA / केशव कुमार

  • हैदराबाद,
  • 13 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 9:31 PM IST

केंद्र सरकार ने कहा है कि जल्द ही किंगफिशर एयरलाइंस के भविष्य निधि खातों में योगदान की भी जांच शुरू की जाएगी. केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने रविवार को कहा कि एयरलाइंस जब चल रही थी उस दौरान कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों में कंपनी की तरफ से योगदान में क्या कोई गड़बड़ी की गई या नहीं इसकी जांच की जाएगी.

Advertisement

कई जांच एजेंसियों की जद में हैं माल्या
दत्तात्रेय ने कहा, ‘हमने अभी तक मामले में गौर नहीं किया है, मैं मामले को देखूंगा. हम इसकी जांच करेंगे.’ के मालिक और शराब कारोबारी विजय माल्या इन दिनों विभिन्न जांच एजेंसियों की नजर में हैं. माल्या बैंकों का नौ हजार करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने के मामले में कानूनी कारवाई का सामना कर रहे हैं.

कर्मचारियों ने लिखा माल्या को खुला खत
किंगफिशर एयरलाइंस की महिला कर्मचारियों ने हाल ही में जारी एक खुले पत्र में आरोप लगाया कि कंपनी ने वेतन का भुगतान तो नहीं किया लेकिन के डर से भविष्य निधि खाते में भुगतान जारी रखा. एयरलाइंस के पूर्व पायलट कैप्टन केदार वाघ ने कहा कि बंद हो चुकी कंपनी पर उनका 45 लाख रुपये का वेतन बकाया है. उन्होंने कहा कि कई अन्य पूर्व कर्मचारी भी एक साथ जुड़कर कंपनी से बकाये के लिये कानूनी लड़ाई लड़ना चाहते हैं.

Advertisement

देश छोड़कर गए विजय माल्या
इसके पहले दो मार्च को देश छोड़कर चले गए हैं. उनके इस तरह जाने के बाद सियासत तेज हो गई है. मामले को लेकर 17 बैंकों का समूह सुप्रीम कोर्ट की शरण में है. विपक्ष माल्या को देश वापस लेकर आने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बना रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »