पटियाला हाउस: बार काउंसिल ने मांगी माफी, रद्द होगा दोषी वकीलों का रजिस्ट्रेशन

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि  पटियाला हाउस कोर्ट में लगातार जिस तरह अव्यवस्था और बवाल जारी है उससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चिंता है.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 6:35 PM IST

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में बुधवार को हुए वकीलों के हंगामे और मारपीट के मामले में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने माफी मांगी है. इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में शामिल वकीलों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की भी बात कही है.

बार काउंसिल अध्यक्ष ने कहा कि पटियाला हाउस कोर्ट में जो हुआ वह शर्मनाक है. घटना में जो भी वकील शामिल थे उनका रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाएगा.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी
बुधवार को हुए हंगामे पर ने नाराजगी जाहिर की है. कोर्ट ने कहा कि मामले को लेकर जिस तरह अव्यवस्था और बवाल जारी है उससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चिंता है.

कोर्ट ने जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष के विरोध में पैरवी कर रहे वकीलों को भी निर्देश जारी किया है. कोर्ट ने कहा, 'बिना वजह के बयान देकर माहौल न बिगाड़ें.' कोर्ट ने यह टिप्पणी तब की है जब एक वकील ने सुनवाई के दौरान बताया कि दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने कन्हैया की पेशी से पहले बयान दिया था कि वे उसकी जमानत याचिका का विरोध नहीं करेंगे.

वकील ने कोर्ट में दिया एप्लीकेशन
करने वाले वकीलों का समर्थन कर रहे वकील आरपी लूथरा ने सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस जे चेलमेस्वर की बेंच के सामने एक एप्लीकेशन देकर कहा था कि कन्हैया की जमानत याचिका का विरोधी न करने संबंधी बयान देकर दिल्ली पुलिस ने लोगों के गुस्से को भड़काने का काम किया था. जिसके बाद कोर्ट ने कहा कि कोई भी व्यक्ति ऐसे बयान न दे जिससे माहौल खराब हो.

Advertisement

मामले की सुनवाई दोपहर दो बजे फिर से होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »