डोकलाम विवाद सुलझाने वाले विजय केशव गोखले विदेश सचिव बने

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी विजय केशव गोखले 1981 बैच के अधिकारी हैं. वर्तमान में गोखले विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्हें दो साल के कार्यकाल के लिए विदेश सचिव नियुक्त किया गया है. मौजूदा विदेश सचिव एस जयशंकर का कार्यकाल 28 जनवरी को पूरा होगा.

Advertisement
विजय केशव गोखले विजय केशव गोखले

राहुल विश्वकर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 9:55 PM IST

डोकलाम विवाद सुलझाने में अहम रोल अदा करने वाले वरिष्ठ आईएफएस ऑफिसर विजय केशव गोखले को विदेश सचिव नियुक्त किया गया है. गोखले का कार्यकाल दो साल के लिए होगा. गोखले 29 जनवरी को विदेश सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे. मौजूदा विदेश सचिव एस जयशंकर का कार्यकाल 28 जनवरी को पूरा हो रहा है.

(आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी विजय केशव गोखले 1981 बैच के अधिकारी हैं. वर्तमान में गोखले विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्हें दो साल के कार्यकाल के लिए विदेश सचिव नियुक्त किया गया है. मौजूदा का कार्यकाल 28 जनवरी को पूरा होगा.

Advertisement

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कैबिनेट की नियुक्ति समिति (सीसीए) ने विदेश सचिव के पद पर गोखले की नियुक्ति को मंजूरी दी है. गोखले जर्मनी में भारत के राजदूत रह चुके हैं. इसके अलावा हॉन्गकॉन्ग, चीन और अमेरिका में भी गोखले अपनी सेवाएं दे चुके हैं. जयशंकर को 29 जनवरी 2015 को दो साल के कार्यकाल के लिए विदेश सचिव नियुक्त किया गया था. उन्हें पिछले साल एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था.

चीन में तैनाती के दौरान गोखले भारत के राजदूत थे. डोकलाम विवाद के दौरान तनाव को दूर कर मामला बातचीत की टेबल तक लाने में गोखले ने अहम रोल अदा किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »