प्रत्यूषा के परिवार ने महाराष्ट्र CM को लिखा लेटर, क्राइम ब्रांच से जांच की मांग

टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के मौत के मामले में उसके परिवार ने क्राइम ब्रांच से जांच की मांग की है. प्रत्यूषा के परिवार ने इस बारे में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस और मुंबई पुलिस को एक लेटर लिखा है. इसमें गुजारिश की गई है कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी जाए.

Advertisement
ब्वॉयफ्रेंड राहुल के साथ प्रत्यूषा (फाइल फोटो) ब्वॉयफ्रेंड राहुल के साथ प्रत्यूषा (फाइल फोटो)

अंजलि कर्मकार

  • मुंबई,
  • 14 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 4:12 PM IST

टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के मौत के मामले में उसके परिवार ने क्राइम ब्रांच से जांच की मांग की है. प्रत्यूषा के परिवार ने इस बारे में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस और मुंबई पुलिस को एक लेटर लिखा है. इसमें गुजारिश की गई है कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी जाए.

परिवार ने जताई हत्या की आशंका
टीवी एक्ट्रेस के परिवार के मुताबिक, उनकी बेटी के साथ धोखा हुआ था. उसने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उसका कत्ल हुआ था. परिवार ने के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज पर उसकी हत्या की आशंका जताई है. मामले की तह तक जाने के लिए के परिवार ने क्राइम ब्रांच से जांच कराने की मांग की है.

Advertisement

 

राहुल ने प्रत्यूषा से बोले कई झूठ
इसके पहले की मां सोमा बनर्जी ने अपने बयान में कहा था कि प्रत्यूषा जब टीवी की दुनिया में एक नामचीन एक्ट्रेस थी और अच्छा कमा रही थी, तो ने उनकी जिंदगी में कदम रखा था. उसने प्रत्यूषा से अपनी प्रॉपर्टी को लेकर कई झूठ बोले. राहुल ने पूरी तरह से उनकी बेटी की जिंदगी पर कब्जा जमा लिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »