पूर्व सांसदों-विधायकों के आजीवन पेंशन पर 6 मार्च तक सरकार को देना होगा जवाब

पूर्व सांसदों को आजीवन पेंशन और अलाउंस दिए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, चुनाव आयोग, लोकसभा और राज्यसभा के महासचिव को नोटिस जारी किया था.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST

पूर्व सांसदों को आजीवन पेंशन और भत्ते दिए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार से पूछा कि पिछले 12 साल से सांसदों-विधायकों के पद से हटने के बाद आजीवन पेंशन और अलाउंस देने को लेकर जो एक स्वतंत्र मैकेनिज्म बना रहे हैं, उसका क्या हुआ?

साथ ही कोर्ट ने यह भी पूछा कि 2006 से आप इस बाबत योजना बनाने की बात अदालत में कह रहे है, अब तक आपने उसमें क्या किया? इस पर केंद्र सरकार ने जवाब दिया कि स्वतंत्र मैकेनिज्म पर अभी विचार चल रहा है. फाइनल मैकेनिज्म को लेकर केंद्र सरकार ने अपना रुख साफ करने के लिए समय मांगा. सुप्रीम कोर्ट ने दो हफ्ते की मोहलत देते हुए सुनवाई 6 मार्च तक टाल दी.

Advertisement

इससे पहले पूर्व सांसदों को आजीवन पेंशन और अलाउंस दिए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, चुनाव आयोग, लोकसभा और राज्यसभा के महासचिव को नोटिस जारी किया था.

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सांसदों को आजीवन पेंशन और अलाउंस दिए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर जवाब मांगा था. हालांकि सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि हमने वह जमाना भी देखा है, जब लंबे समय तक सांसद के रूप में सेवा करने के बाद भी कई राजनेताओं की मौत गुरबत (गरीबी) में हुई है.

लोकप्रहरी नामक NGO ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर कहा है कि पूर्व सासंदों और विधायकों को आजीवन पेंशन दी जा रही है, जबकि ये नियमों में शामिल नहीं है.

याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अगर एक दिन के लिए भी कोई सांसद बन जाता है तो वह ना केवल आजीवन पेंशन का हकदार हो जाता है, उसकी पत्नी को भी पेंशन मिलती है. साथ ही वह जीवनभर एक साथी के साथ ट्रेन में फ्री यात्रा करने का हकदार हो जाता है जबकि राज्य के राज्यपाल को भी आजीवन पेंशन नहीं दी जाती.

Advertisement

यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के वर्तमान जजों को भी साथी या सहायक के साथ मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं दिया जाता. यहां तक की जज अगर अपनी आधिकारिक यात्रा पर ही क्यों ना हों. ऐसे में यह व्यवस्था आम लोगों के लिए बोझ है. ये व्यवस्था राजनीति को और भी लुभावना बना देती है.

असल में देखा जाए तो यह खर्च ऐसे लोगों पर किया जाता है जो जनता का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे होते हैं. इसलिए इस व्यवस्था को खत्म किया जाना चाहिए. अब देखना दिलचस्प होगा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर अपना जवाब फिर टालती है या फिर कोर्ट का रुख 6 मार्च को क्या रहता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement