‘उड़ता पंजाब’ के बहाने अमर सिंह का बीजेपी पर हमला, लगाया ड्रग्स कारोबार का आरोप

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने बीजेपी पर अपनी पोल खुलने के डर से फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का विरोध करने का आरोप लगाया है. रविवार को उन्होंने कहा कि पठानकोट एयरबेस में हुई घुसपैठ के मूल में भी पंजाब का मादक तस्करी गिरोह ही था.

Advertisement
अमर सिंह ने कहा कि पंजाब के ड्रग्स तस्करी कारोबार में बीजेपी का हाथ अमर सिंह ने कहा कि पंजाब के ड्रग्स तस्करी कारोबार में बीजेपी का हाथ

केशव कुमार / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2016,
  • अपडेटेड 7:01 PM IST

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने बीजेपी पर अपनी पोल खुलने के डर से फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का विरोध करने का आरोप लगाया है. रविवार को उन्होंने कहा कि पठानकोट एयरबेस में हुई घुसपैठ के मूल में भी पंजाब का मादक तस्करी गिरोह ही था.

बीजेपी पर लगाया ड्रग्स कारोबार का आरोप
सिंह ने कहा कि आजकल फिल्म उड़ता पंजाब की चर्चा है. मैं खुद कोई आरोप नहीं लगा रहा लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट ने परखच्चे उड़ाते हुए कहा है कि वहां मादक पदार्थो का प्रयोग हो रहा है. पर आप प्रहार ना करें. उन्होंने परोक्ष रूप से आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में मादक पदार्थो की तस्करी के काम में बीजेपी का हाथ है. शायद इसीलिए उड़ता पंजाब को लेकर इतनी हायतौबा मची है.

Advertisement

ड्रग्स कारोबार के जरिए ही पठानकोट पहुंचे थे आतंकी
सिंह ने कहा कि पंजाब के में बीजेपी का हाथ है. मादक पदार्थों के व्यापार में लिप्त लोग, कश्मीर में इस व्यापार के ही माध्यम से घुसे थे और सेना के एक परिसर में जो लोग 10-15 दिन तक प्रवेश कर छिपे रहे, उसके मूल में भी वही पंजाब के मादक पदार्थ तस्करी करने वाले लोगों का गिरोह था.

अदालत पहुंची 'उड़ता पंजाब' की लड़ाई
की लत पर आधारित शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के कथित आपत्तिजनक दृश्यों और संवादों को लेकर फिल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड के बीच शुरू हुई लड़ाई अदालत पहुंच गई है. ने बोर्ड की आपत्तियों पर सवाल उठाए हैं. फिल्म पर सेंसर बोर्ड की आपत्ति को लेकर विभिन्न फिल्मकारों और कलाकारों ने खासी तीखी प्रतिक्रिया दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »