लोया केस में याचिका खारिज करना गलत, जांच होनी चाहिए थी: शरद यादव

शरद यादव ने कहा, जांच होनी चाहिए थी. कोई भी न्यायतंत्र को नुकसान पहुंचाना नहीं चाहता. पूरा विपक्ष इस मामले में जांच की मांग कर रहा है और आज कोर्ट में क्‍या हुआ.

Advertisement
शरद यादव शरद यादव

रणविजय सिंह / सुप्रिया भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST

जज बीएच लोया की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतंत्र जांच की अपील वाली याचिका को खारिज कर दिया है. गुरुवार को सुनवाई के दौरान SC ने याचिकाकर्ताओं पर कड़ी टिप्पणियां करते हुए अपना ये फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा कि इस मामले का कोई आधार नहीं है. इस मामले से न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. इस फैसले पर वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव ने कहा है कि, इस मामले में जांच होनी चाहिए थी. याचिका खारिज करना गलत है.

Advertisement

कोई भी न्यायतंत्र को नुकसान पहुंचाना नहीं चाहता: शरद यादव

ने कहा, 'जांच होनी चाहिए थी. कोई भी न्यायतंत्र को नुकसान पहुंचाना नहीं चाहता. पूरा विपक्ष इस मामले में जांच की मांग कर रहा है और आज कोर्ट में क्‍या हुआ. मुझे लगता है जिस तरह से याचिका को खारिज किया गया और ये कहा गया कि न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, ये गलत है. ये उपयुक्त टिप्पणी नहीं है.'

जज लोया की मौत एक गंभीर मामला: शरद यादव

शरद यादव ने आगे कहा, 'जज लोया की मौत एक गंभीर मामला है, लेकिन जिस तरह से इस मामले को खारिज कर दिया गया वो सही नहीं है. इस मामले से जुड़े कई मुद्दे हैं. अगर जांच होती तो लोगों का न्‍यायतंत्र पर विश्‍वास बढ़ता.'

बता दें कि जस्टिस लोया बहुचर्चित सोहराबुद्दीन शेख मामले की सुनवाई कर रहे थे. सोहराबुद्दीन मुठभेड़ के गवाह तुलसीराम की भी मौत हो गई थी.

Advertisement

अमित शाह के पेश न होने पर जताई थी नाराजगी

मामले से जुड़े ट्रायल को सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में ट्रांसफर किया था. इस मामले की सुनवाई पहले जज उत्पत कर रहे थे, लेकिन इस मामले में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के सुनवाई में पेश नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की थी. जिसके बाद उनका तबादला हो गया था. इसके बाद जस्टिस लोया के पास इस मामले की सुनवाई आई थी.

दिसंबर 2014 में हुई थी मौत

दिसंबर, 2014 में जस्टिस लोया की नागपुर में मौत हो गई थी. जिसे संदिग्ध माना गया था. जस्टिस लोया की मौत के बाद जिन जज ने इस मामले की सुनवाई की, उन्होंने अमित शाह को मामले में बरी कर दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »