राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों के चलते अमित शाह ने टाला अरूणाचल का दौरा

बीजेपी नेता ने कहा कि 17 जुलाई को राष्ट्रपति पद के चुनाव हैं जिसे देखते हुए 15 और 16 जुलाई को आंध्रप्रदेश में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का सवाल ही नहीं उठता.

Advertisement
बीजेपी जल्द घोषित करेगी उम्मीदवार बीजेपी जल्द घोषित करेगी उम्मीदवार

BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2017,
  • अपडेटेड 3:41 AM IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अरूणाचल प्रदेश का अपना दौरा टाल दिया है और राष्ट्रपति पद के चुनाव के मद्देनजर पार्टी 15 और 16 जुलाई को होने जा रही अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी टाल सकती है. पार्टी के एक नेता ने बताया कि दिल्ली में शाह की मौजूदगी जरूरी है क्योंकि बीजेपी अब किसी भी वक्त राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का नाम तय करने की प्रक्रिया शुरू करने वाली है.

Advertisement

बीजेपी अध्यक्ष सोमवार को अरूणाचल प्रदेश के लिए रवाना होने वाले थे. राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 17 जुलाई को होना और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 28 जून है. अमित शाह का दौरा टलने की वजह पर बीजेपी नेता ने बताया कि दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ पार्टी नेताओं की बैठक हो सकती है.

कांग्रेस, लेफ्ट और जेडीयू सहित अन्य दलों के शीर्ष नेताओं की बातचीत को देखकर लगता है कि विपक्ष अपना उम्मीदवार उतारेगा. अगर ऐसा होता है तो चुनाव में मुकाबला कड़ा होने के आसार हैं. बीजेपी नेता ने कहा कि 17 जुलाई को राष्ट्रपति पद के चुनाव हैं जिसे देखते हुए 15 और 16 जुलाई को आंध्रप्रदेश में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की .

बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक की तारीख जब तय की गई थी तब तक चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया था. चुनाव आयोग ने 7 जून को राष्ट्रपति पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया. अधिसूचना जारी किए जाने के बाद 14 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और मतगणना 20 जुलाई को दिल्ली में होगी.

Advertisement

साफ है कि चुनाव के लिए विपक्षी दलों की गोलबंदी को देख सत्ताधारी बीजेपी में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहती, इसी के मद्देनजर पार्टी के सबसे बड़े रणनीतिकार माने जाने वाले अमित शाह का राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने तक दिल्ली में रहना जरूरी हो गया है. एनडीए के उम्मीदवार को जिताने के लिए शाह सहयोगी दलों के साथ-साथ विपक्ष के कुछ दलों को भी अपने साथ लाने की कोशिश करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »