केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा- गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग की जांच जरूरी हो

एक कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री ने कहा कि यह महज एक आइडिया है. इस पर चर्चा जारी है, लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST

केंद्रीय मंत्री ने गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग परीक्षण का सुझाव दिया है. उनका कहना है कि लिंग की जांच से गर्भ में पल रहे बच्चे की सही ढंग से निगरानी की जा सकेगी.

उन्होंने कहा, 'मेरे विचार से यह निश्चित रूप से बताया जाना चाहिए कि उसके गर्भ में लड़का है या लड़की. इससे इस बात का भी पता चल पाएगा कि उन्होंने बच्चे को जन्म दिया है या नहीं.'

Advertisement

'आइडिया पर चल रही है चर्चा'
एक कॉन्फ्रेंस में ने कहा कि यह महज एक आइडिया है. इस पर चर्चा जारी है, लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है. उन्होंने कहा कि इससे गर्भ में बेटियों को मार दिए जाने की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है, क्योंकि गैरकानूनी ढंग से अल्ट्रासाउंड कराने वाले लोगों को पकड़ पाना आसान नहीं है.

बता दें कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की योजना चला रही है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योजना पर सकारात्मक रिजल्ट मिल रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »