AAP के मंत्री बोले, गुंडों जैसा व्यवहार न करें अधिकारी

अधिकारियों और सरकार की खींचतान ने पिछले 3 दिन से दिल्ली सचिवालय में कामकाज को ब्रेक लगा दिया है. 'आजतक' ने पूरे मामले में मंत्री राजेन्द्र गौतम से बातचीत की. गौतम ने कहा कि फ़ाइलों की लेटलतीफी को लेकर सरकार और अधिकारियों के बीच गलत वातावरण पैदा हो गया है. दिल्ली के कामकाज को रोकना सही नहीं है, अधिकारियों को मिलकर काम करना चाहिए, क्योंकि मान सम्मान सभी का बराबर है."

Advertisement
राजेंद्र गौतम राजेंद्र गौतम

अंकुर कुमार / पंकज जैन

  • नई द‍िल्ली,
  • 24 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर मारपीट के आरोप पर आम आदमी पार्टी की मुसीबत बढ़ती नज़र आ रही है. मामले में  सियासत के साथ साथ पुलिस जांच भी तेज़ हो गयी है. 'आप' नेता केंद्र सरकार पर साज़िश का आरोप लगा रहे हैं तो केजरीवाल के विधायक और मंत्री विवादित बयान देने में उलझे हुए हैं.

Advertisement

गौतम ने कहा कि  सर्विस विभाग सरकार के पास न होने से अधिकारी अपनी जवाबदेही नहीं समझते हैं. अधिकारी सर्वोच्च परीक्षा पास करके आये हैं, उन्हें जनता के लिए जवाबदेही का पता होना चाहिए.

के मंत्री राजेन्द्र गौतम का आरोप है कि अधिकारी केंद्र के इशारे पर काम करते हैं और सर्विसेज दिल्ली सरकार के अधिकार में न होने का गलत फायदा उठाते हैं.

अधिकारियों और सरकार की खींचतान ने पिछले 3 दिन से दिल्ली सचिवालय में कामकाज को ब्रेक लगा दिया है. 'आजतक' ने पूरे मामले में मंत्री राजेन्द्र गौतम से बातचीत की. गौतम ने कहा कि फ़ाइलों की लेटलतीफी को लेकर सरकार और अधिकारियों के बीच गलत वातावरण पैदा हो गया है. दिल्ली के कामकाज को रोकना सही नहीं है, अधिकारियों को मिलकर काम करना चाहिए, क्योंकि मान सम्मान सभी का बराबर है."

Advertisement

मंत्री ने  उत्तम नगर से विधायक के मारपीट वाले बयान को गलत बताते हुए कहा कि प्रजातंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नही है. बातचीत के दौरान मंत्री ने सीएम आवास पर पुलिस की एकतरफा कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और पुलिस द्वारा सीसीटीवी की टाइमिंग में बदलाव के दावे को मूर्खता बताया है. मंत्री राजेन्द्र गौतम ने कहा कि सचिवालय में एक मंत्री और उसके साथी के साथ भी मारपीट और गुंडागर्दी की गई. अधिकारी और कर्मचारि‍यों को गुंडों जैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए.

मंत्री का आरोप है कि अधिकारी मंत्री को जानकारी दिए बिना ही सरकारी आयोजन कर रहे हैं. राजेन्द्र गौतम के मुताबिक उनके विभाग से जुड़े एक कार्यक्रम में लोन का कैम्प लगाया जा रहा है, लेकिन बतौर मंत्री उन्हें आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »