NEWSWRAP: पढ़ें शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें

तीन मैचों की इस सीरीज को भारत अब बराबर ही कर सकता है, जीत नहीं सकता. सीरीज का आखिरी मैच 25 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा.

Advertisement
India vs Australia, 2nd T20I Live Score India vs Australia, 2nd T20I Live Score

वरुण शैलेश

  • नई दिल्ली,
  • 23 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia)  के बीच मेलबर्न में दूसरा टी-20 मुकाबला (2nd T20I) बारिश के कारण बेनतीजा रहा. इसके साथ ही भारत की लगातार 7 टी-20 सीरीज जीतने के बाद यह दौड़ यहीं खत्म हो गई. क्योंकि तीन मैचों की इस सीरीज को भारत अब बराबर ही कर सकता है, जीत नहीं सकता. सीरीज का आखिरी मैच 25 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा. इसके साथ ही पढ़ें शुक्रवार शाम की 5 अहम खबरें.

Advertisement

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 132 रन बनाए. बारिश के कारण आखिरी ओवर का खेल नहीं हो पाया. खेल रुकने के समय पर एंड्रयू टाई (12 रन) और बेन मैकडरमॉट (32 रन) क्रीज पर मौजूद थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू नहीं हो पाई और भारत को डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 19 ओवर में 137 रनों का टारगेट मिला. मैच दोबारा शुरू होने वाला था, उससे पहले ही बारिश ने एक बार फिर मजा खराब कर दिया.

राजस्थान में विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे पार्टी के 11 बागी नेताओं को बाहर निकाल दिया गया है. बीजेपी के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. बीजेपी से निकाले जाने वाले नेताओं में 4 मंत्री भी शामिल हैं. ये बागी नेता टिकट काटे जाने से नाराज थे और अपनी ही पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया था.

Advertisement

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में जुबानी जंग तेज होती जा रही है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर शुक्रवार को तंज कसा.

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) विजय कुमार देव को अब राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. शुक्रवार को विजय कुमार देव ने अंशु प्रकाश की जगह ली, वे सोमवार से अपना कामकाज संभालेंगे. बता दें कि पिछले काफी समय से अंशु प्रकाश के साथ दिल्ली सरकार की अनबन चल रही थी, जिसके बाद उनका ट्रांसफर कर दिया गया था.

आतंकवादियों को शरण देने वाला पाकिस्तान अब पंजाब को अशांत करने की साजिश रच रहा है. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तानी जासूस नशीले पदार्थों के व्यापार के जरिए पंजाब में आतंकवाद को फिर से सक्रिय करने और खालिस्तान की मांग को पुनर्जीवित करने पर ध्यान दे रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »