SC ने कहा- बीवी और बच्चों की विदेशी संपत्तियों का ब्योरा दें माल्या

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को शराब कारोबारी विजय माल्या को अपनी, पत्नी और अपने बच्चों की सभी विदेशी संपत्तियों का ब्योरा बैंकों को देने का आदेश दिया है. बैंकों का माल्या की डूब गई कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस पर 9,000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है.

Advertisement
माल्या ने बैंक गारंटी में दी थी बीवी-बच्चों की संपत्ति की जानकारी माल्या ने बैंक गारंटी में दी थी बीवी-बच्चों की संपत्ति की जानकारी

केशव कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को शराब कारोबारी विजय माल्या को अपनी, पत्नी और अपने बच्चों की सभी विदेशी संपत्तियों का ब्योरा बैंकों को देने का आदेश दिया है. बैंकों का माल्या की डूब गई कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस पर 9,000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है.

दो महीने में निपटाएं माल्या का केस
जस्टिस कुरियन जोसेफ और जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन की बेंच ने बैंकों को कागजात दिए जाने वाले ब्योरे पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने बेंगलुरु की एजेंसी ऋण वसूली न्यायाधिकरण को भी निर्देश दिया कि मामले को जितनी जल्दी हो या अधिकतम दो महीने में निपटाने की कोशिश करें.

Advertisement

माल्या ने दिया था बीवी-बच्चों की संपत्ति का ब्योरा
कोर्ट ने वरिष्ठ वकील सी.ए. वैद्यनाथन के इस बयान को दर्ज कर लिया कि की ओर से बैंकों को कर्ज के लिए दी गई निजी गारंटी में माल्या, उनकी पत्नी और उनके बच्चों की ये संपत्तियां शामिल नहीं हैं. कोर्ट ने एटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी के तर्क को भी दर्ज किया. माल्या की ओर से दिए गए बयान को खारिज करने के उनके अधिकार को भी स्वीकार कर लिया है.

वकील को नहीं मालूम कब लौटेंगे माल्या
माल्या ने अपनी, अपनी पत्नी और बच्चों की विदेशी संपत्तियों का ब्योरा अदालत को एक मुहरबंद लिफाफे में दिया था. इसके पहले ब्रिटेन में हुआ है. कोर्ट में माल्या की वापसी के बारे में उनके वकील ने कहा कि फिलहाल कुछ नहीं मालूम है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »