वायुसेना दिवस के जश्न में शामिल हुए ‘ग्रुप कैप्टन’ सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार सुबह ही हिंडन एयरबेस पहुंचे और उन्होंने पूरे कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने वायुसेना के अधिकारियों से मुलाकात भी की.

Advertisement
ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर (फाइल फोटो) ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • गाजियाबाद,
  • 08 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 10:09 AM IST

  • हिंडन एयरबेस पर वायुसेना का जश्न
  • वायुसेना दिवस पर शामिल हुए सचिन
  • वायुसेना में ग्रुप कैप्टन (मानद) हैं सचिन

वायुसेना दिवस के मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर जश्न मनाया जा रहा है. इस मौके पर वायुसेना के विमान आसमान में अपनी ताकत दिखा रहे हैं, मंगलवार को इस अवसर पर वायुसेना चीफ, सेना प्रमुख समेत कई मेहमान शामिल हुए. कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों में पूर्व क्रिकेटर और वायुसेना में ग्रुप कैप्टन (मानद) सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे.

Advertisement

सचिन तेंदुलकर मंगलवार सुबह ही हिंडन एयरबेस पहुंचे और उन्होंने पूरे कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने वायुसेना के अधिकारियों से मुलाकात भी की.

सचिन इससे पहले भी वायुसेना के जश्न और बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेते आए हैं, इसके अलावा वह कई बार वायुसेना के जवानों के साथ मुलाकात करते भी दिखे हैं. बता दें कि सचिन तेंदुलकर को साल 2010 में वायुसेना की ओर से ग्रुप कैप्टन की मानद उपाधि दी गई थी.

87वें वायुसेना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई हस्तियों ने वायुसेना को बधाई दी और जवानों की बहादुरी को सलाम किया. इस बार का वायुसेना दिवस इसलिए भी खास है क्योंकि आज ही के दिन वायुसेना को फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल मिलने जा रहा है.

Advertisement

क्यों खास है ये वायुसेना दिवस?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अभी फ्रांस में हैं और दसॉल्ट कंपनी से राफेल विमान को रिसीव करने गए हैं.

अगर वायुसेना दिवस के जश्न की बात करें तो इस बार हिंडन एयरबेस पर वायुसेना के कई लड़ाकू विमान आसमान में अपनी ताकत दिखाएंगे. इसमें मिराज-2000, अपाचे, चिनूक हेलिकॉप्टर जैसे आधुनिक विमान-हेलिकॉप्टर शामिल हैं. नए वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया ने मंगलवार को यहां पर जवानों से सलामी भी ली.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement