रेयान स्कूल ने नहीं मानी पुलिस और HC की गाइडलाइंस, RTI से बड़ा खुलासा

गुरुग्राम रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) के पास प्राइवेट स्कूलों में चलने वाली बसों का कोई रिकॉर्ड नहीं है. यहां तक कि अथॉरिटी को इस बात की भी जानकारी नहीं है कि ये बसें चलने की स्थिति में हैं या नहीं.

Advertisement
हत्या का आरोपी हत्या का आरोपी

जावेद अख़्तर

  • गुरुग्राम, हरियाणा ,
  • 10 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:03 AM IST

गुरुग्राम के रेयान स्कूल में सात साल के प्रद्युम्न की हत्या के बाद स्कूल की सुरक्षा पर बड़े सवाल उठ रहे हैं. इस बीच एक और चौंकाने वाला सच सामने आया है. खुलासा हुआ है कि अगर स्कूल और स्थानीय प्रशासन पुलिस विभाग के साथ पंजाब और हाई कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन करते तो शायद प्रद्युम्न के साथ ऐसा न होता.

Advertisement

आरटीआई के तहत मिली जानकारी में ये बात सामने आई है कि गुरुग्राम रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) के पास प्राइवेट स्कूलों में चलने वाली बसों का कोई रिकॉर्ड नहीं है. यहां तक कि अथॉरिटी को इस बात की भी जानकारी नहीं है कि ये बसें चलने की स्थिति में हैं या नहीं.

इस संबंध में हरिंदर ढींगरा नाम के व्यक्ति ने आरटीआई के जरिए ये सूचना मांगी थी. इंडिया टुडे को ये दस्तावेज मिले हैं. जिसके मुताबिक, स्कूल बसों पर चलने वाले ड्राइवर और कंडक्टर के वेरिफिकेशन का भी कोई रिकॉर्ड गुरुग्राम रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के पास नहीं है.

बता दें कि स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज को बसों का इंस्पेक्शन फॉर्म भरना होता है. ये फॉर्म स्कूल रिकॉर्ड में भी मौजूद रहते हैं. लेकिन रेयान इंटरनेशनल स्कूल के पास बसों की ऐसी कोई जानकारी नहीं है.

Advertisement

प्रद्युम्न का स्कूल के वॉशरूम में ही चाकू से वार कत्ल कर दिया गया. कत्ल के आरोप में किया गया है. ये भी जानकारी सामने आई है कि स्कूल ने आरोपी का कोई वेरिफिकेशन नहीं किया था. यहां तक कि शुक्रवार को यह घटना होने के बाद स्कूल ने कंडक्टर का आधार कार्ड लेकर लीपापोती करने की कोशिश की.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »