कैलाश सत्यार्थी के घर से चोरी हुआ नोबेल पुरस्कार बरामद, 3 गिरफ्तार

कैलाश सत्यार्थी के घर चोरो करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की गई नोबेल प्राइज रेप्लिका भी बरामद कर ली गई है.

Advertisement
नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी

लव रघुवंशी / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 12 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर चोरी करने वालों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया. इनके पास से चोरी की गई नोबेल प्राइज रेप्लिका भी बरामद कर ली गई है. पुलिस ने चुराई गई ज्वैलरी और बाकी सामान भी बरामद कर लिया.

कब हुई चोरी ?

बीते सोमवार की रात के कालका जी स्थित कैलाश कॉलोनी के अरावली अपार्टमेंट में घुसे चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ किया था. वारदात वाली रात कैलाश सत्यार्थी के घर पर ताला लगा हुआ था. चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर घर में रखे जेवरात और कैश पर हाथ साफ कर दिया. इतना ही नहीं जाते-जाते चोर कैलाश सत्यार्थी के नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका भी अपने साथ ले गए थे.

Advertisement

सत्यार्थी को मिला था शांति का नोबेल पुरस्कार
बाल अधिकारों की आवाज उठाने वाले कैलाश सत्यार्थी को दिसंबर 2014 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला था. उनके साथ पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की दिशा में काम करने वाली को भी संयुक्त रूप से ये सम्मान दिया गया था. बताते चलें कि 'बचपन' नाम की एक एनजीओ के जरिए कैलाश और उनकी टीम बच्चों के अधिकारों के लिए काम करती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »