गुरमीत की मां ने पोते जसमीत को डेरा प्रमुख बनाने का किया फैसला

राम रहीम के जेल जाने के बाद राम रहीम की मां नसीब कौर अपने पोते जसमीत को डेरा सच्चा सौदा की गद्दी पर बैठाना चाहती है. लेकिन इस पर अंतिम मुहर राम रहीम ही लगाएगा.

Advertisement
गुरमीत राम रहीम गुरमीत राम रहीम

केशवानंद धर दुबे / शरत कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 31 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा की गद्दी को लेकर चर्चा बनी हुई है. इस बीच गुरमीत की मां नसीब कौर ने अपने पोते जसमीत को इस गद्दी पर बैठाने का फैसला किया है. हालांकि, इस पर अंतिम मुहर गुरमीत राम रहीम ही लगाएगा.

जसमीत को गद्दी पर बैठाने का लिया फैसला

राम रहीम की मां नसीब कौर को डेरा में माता जी के नाम से जाना जाता है. उनकी मां ने गुरुसर मोड़िया के अपने फार्म हाउस में घरवालों से साथ बैठक की. इस बैठक में उन्होंने तय किया कि वो जसमीत को डेरा की गद्दी पर बैठाएंगे. लेकिन इस फैसले पर मुहर राम रहीम ही लगाएगा. इसलिए यह भी निश्चित किया गया कि इसकी सूचना राम रहीम को परिवार के सभी लोग मिलकर देंगे. परिवार का राम रहीम से जेल में मिलने जाने का भी कार्यक्रम था, लेकिन उनकी मां की तबीयत इस बीच खराब हो गई. बता दें कि परिवार की इस मीटिंग में नसीब कौर के अलावा उसकी पत्नी हरजीत कौर और बेटा जसमीत शामिल था.

Advertisement

बाबा सतनाम के आशीर्वाद से पैदा हुआ राम रहीम

नसीब कौर डेरा के प्रमुख रहे बाबा सतनाम की बेहद करीबी रही हैं. नसीब कौर की वजह से ही राम रहीम डेरा में गया था. वो मानती थीं कि बाबा सतनाम के आशिर्वाद से ही शादी के 18 साल बाद राम रहीम पैदा हुआ था. बता दें कि डेरा प्रेमियों में नसीब कौर के प्रति लोगों में काफी श्रद्धा है.  

क्या करता है जसमीत?

जसमीत फिलहाल बिजनेस मैन है और भटिंडा के पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी से शादी हुई है. गुरुसर मोड़िया में फिलहाल राम रहीम के परिवार की ने ही ले रखी है. परिवार ने मामला शांत होने तक गुरुसर मोड़िया में ही रहने का फैसला किया है. जसमीत के डेरा प्रमुख बनने की घोषणा राम रहीम से मीटिंग के बाद ही की जाएगी.

Advertisement

अनुयायियों की प्रतिक्रिया लेना चाहता है परिवार

फिलहाल राम रहीम का परिवार अपने डेरा के सेवकों से भी नहीं मिल रहा है. सूत्रों की मानें तो  परिवार जसमीत का नाम आगे कर डेरा सच्चा सौदा के चाहता है. परिवार को डर सता रहा है कि अगर जसमीत को डेरा की गद्दी जल्दी नहीं सौंपी गई तो लोग डेरा की संपत्ति खुर्द-बुर्द करने लगेंगे.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »