फेसबुक मामले में लोकसभा स्पीकर को पत्र, राज्यवर्धन राठौर ने थरूर पर उठाए सवाल

लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने समिति के मौजूदा अध्यक्ष पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा अध्यक्ष फेसबुक मामले में एजेंडा बनाने के लिए मीडिया में बात कर रहे हैं, जबकि उन्हें बोर्ड में इस पर चर्चा करनी चाहिए.

Advertisement
राज्यवर्धन सिंह राठौर राज्यवर्धन सिंह राठौर

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

  • थरूर पर मीडिया में एजेंडा बनाने का आरोप
  • प्रोटोकॉल और कार्यवाही का उल्लंघन बताया

पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने फेसबुक मामले में लोक सभा स्पीकर को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी की संसदीय समिति पर निशाना साधा है.

लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने समिति के मौजूदा अध्यक्ष पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा अध्यक्ष फेसबुक मामले में एजेंडा बनाने के लिए मीडिया में बात कर रहे हैं, जबकि उन्हें बोर्ड में इस पर चर्चा करनी चाहिए. राठौर ने कहा कि बोर्ड में इस पर चर्चा न करना मीडिया में बात करना प्रोटोकॉल और सदन की कार्यवाही का उल्लंघन है.

Advertisement

बता दें, एक अमेरिकी अखबार में छपे लेख के बाद भारत में फेसबुक का विवाद गहरा गया है. इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मामलों की संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षता करने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर और समिति के सदस्य निशिकांत दुबे ने एक-दूसरे के खिलाफ विशेषाधिकार के उल्लंघन का नोटिस भेजा है.

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने न सिर्फ शशि थरूर बल्कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन को लेकर शिकायत की है. इसके बाद विवाद और बढ़ गया है. दूसरी ओर कांग्रेस नेता और समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने लोक सभा स्पीकर को विशेषाधिकार उल्लंघन का पत्र भेजा है. शशि थरूर का कहना है कि बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने फेसबुक मामले में चर्चा के लिए एक समिति की बैठक बुलाने के अपने फैसले के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनुचित टिप्पणी की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »