राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी पेरारिवेलन पर जेल में हमला, अस्पताल में भर्ती

राजीव गांधी हत्या केस में सजा काट रहे एजी पेरारिवेलन पर मंगलवार को हाई सिक्योरिटी वेल्लोर जेल के अंदर एक अन्य कैदी ने हमला कर दिया. 44 वर्षीय पेरारिवेलन को इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertisement
पेरारिवेलन पर हमले की वजह अभी पता नहीं चली है पेरारिवेलन पर हमले की वजह अभी पता नहीं चली है

रोहित गुप्ता

  • वेल्लोर ,
  • 13 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:40 PM IST

राजीव गांधी हत्या केस में सजा काट रहे एजी पेरारिवेलन पर मंगलवार को हाई सिक्योरिटी वेल्लोर जेल के अंदर एक अन्य कैदी ने हमला कर दिया. 44 वर्षीय पेरारिवेलन को इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अधिकारियों ने हमले की वजह सहित घटना की विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि जेल के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि पेरारिवेलन का जेल के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. उस पर हमला करने वाले कैदी का नाम राजेश है.

Advertisement

सोनिया की अपील के बाद उम्रकैद में बदली फांसी की सजा
21 मई 1991 को श्रीपेरम्बदूर के नजदीक एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी और मुरूगन, संथन, पेरारिवेलन, नलिनी, रॉबर्ट पायस, जयकुमार और रविचंद्रन को मामले में दोषी करार दिया गया था. कैबिनेट की सिफारिश और राजीव की पत्नी सोनिया गांधी की अपील के बाद 2000 में की मौत की सजा को आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया गया था.

तमिलनाडु सरकार ने दी थी सातों दोष‍ियों को माफी
सुप्रीम कोर्ट ने मुरूगन, संथन और पेरारिवेलन की दया याचिका पर निर्णय लेने में देरी होने के कारण फरवरी 2014 में इनकी मौत की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया था. तमिलनाडु सरकार ने इस साल मार्च में सभी सातों अभियुक्तों को छोड़ने का निर्णय लिया था. हालांकि, जल्द ही यह मामला सुप्रीम कोर्ट गया और फिलहाल वहां पेंडिंग है. केंद्र सरकार ने विशेष आधार पर उन्हें माफी देने की राज्य सरकार की पावर पर भी सवाल खड़ा किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »