राज बब्बर बोले- राहुल गांधी को पार्टी चलाने के लिए नहीं मिल रहा माहौल

पार्टी के भीतर और बाहर भी राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपे जाने की आवाज तेज हो रही है. ऐसा कहा जा रहा है जल्द से जल्द राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है.

Advertisement
राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी नेता राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी नेता

सुप्रिया भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 8:36 AM IST

उत्तर प्रदेश चुनाव में हार के बाद यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को उस तरह का माहौल नहीं मिल पा रहा जिस तरह से वह पार्टी को चलाना चाहते हैं. राज बब्बर ने 'आज तक' से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का वक्त आ गया है, हमें एक नए आंदोलन साथ पार्टी को मैदान में लेकर उतरना चाहिए. अगर राहुल गांधी बदलाव करना चाहते हैं तो वह पार्टी के भीतर बदलाव कर सकें.

Advertisement

राज बब्बर के अलावा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी पहले ही कह चुकी हैं कि दिया जाना चाहिए और साथ में उन्हें अपने तरीके से काम करने की ज्यादा छूट मिलनी चाहिए. फिलहाल राहुल गांधी अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने अमेरिका गए हुए हैं जहां सोनिया गांधी का उपचार चल रहा है.

आपको बता दें पार्टी के भीतर और बाहर भी राहुल गांधी को पार्टी की हो रही है. वहीं पार्टी में एक तबका ऐसा भी है जो लगातार राहुल गांधी की क्षमताओं पर सवाल उठाया रहा है. ऐसे कयास हैं कि जल्द से जल्द राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. यूपी में मिली हार के बाद कांग्रेस पार्टी आत्ममंथन के दौर स गुजर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »