फ्लेक्सी फेयर में बदलाव की तैयारी में रेलवे, यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे की ओर से अगले महीने फ्लेक्सी फेयर योजना में बदलाव की तैयारी की जा रही है. इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है.

Advertisement
सांकेतिक तस्‍वीर सांकेतिक तस्‍वीर

दीपक कुमार

  • ,
  • 25 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

रेल यात्रियों को कुछ राहत देने के लिए रेलवे अगले महीने फ्लेक्सी फेयर योजना में बदलाव करेगी. रेल मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है.

मंत्रालय ने बताया कि इस योजना के तहत कम भीड़भाड़ के दौरान प्रयोग के रूप में चिन्हित की गई कुछ ट्रेनों में 30 प्रतिशत से कम सीटें ही भरीं. ऐसे में अस्थायी रूप से फ्लेक्सी फेयर योजना बंद करने पर विचार हो रहा है.

Advertisement

मंत्रालय की ओर से यह भी बताया गया कि उस विकल्प योजना को संशोधित करने पर भी विचार किया जा रहा है जो फार्मूला हमसफर ट्रेनों में इस्तेमाल किया जाता है. इसमें 50 प्रतिशत सीट वास्तविक मूल्य से 15 प्रतिशत से अधिक पर बेची जाती है. इसके बाद हर 10 प्रतिशत पर दामों में बदलाव हो जाता है.

बीते दिनों के संबंध में रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने लोकसभा में कहा था कि रेलवे बोर्ड फ्लेक्सी फेयर की अपनी स्कीम बदल सकता है. उन्होंने लिखित जवाब में कहा था कि इस पर विचार के लिए बनी विशेष कमेटी ने कुछ अहम सिफारिशें की हैं. इनके मुताबिक अगर ट्रेन में सीटें ज्‍यादा खाली हों तो टिकट दर घटाई भी जा सकती है.

फ्लेक्सी फेयर का कॉन्सेप्ट एयरोप्लेन के फेयर सिस्टम से आया है. देश में अभी राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर योजना लागू है. इस योजना में ट्रेन में 40 प्रतिशत सीट भर जाने पर शेष बची हुई सीटों पर 10 प्रतिशत अधिक किराया लगता है. यह किराया केवल बेसिक फेयर के रूप में ही बढ़ता है यानी की सीटें घटेंगी और किराया बढ़ता जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »