छात्रा के समर्थन में उतरे राहुल, बोले- असहिष्णुता और अन्याय के खिलाफ उठी हर आवाज में गुरमेहर

वेंकैया नायडू ने कहा कि अलगाववाद का समर्थन कोई कैसे कर सकता है? जम्मू-कश्मीर की आजादी के नारे कैसे लगाने दिए जा सकते हैं. जिन लोगों ने आपातकाल लगाया, जिन लोगों ने मीडिया पर सेंसर लगाया और जिन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट की शक्ति घटाने की कोशिश की, वे हमें उपदेश दे रहे हैं. कैंपसों में जाकर राजनीति की जा रही है और छात्रों को भड़काया जा रहा है, यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.

Advertisement
गुरमेहर कौर गुरमेहर कौर

लव रघुवंशी

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:40 PM IST

दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में उठे विवाद पर अब जमकर राजनीति शुरू हो गई है. डीयू की छात्रा और करगिल युद्ध के शहीद की बेटी गुरमेहर कौर के समर्थन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी खुलकर आ गए हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट कर गुरमेहर को अपना समर्थन दिया. राहुल ने कहा कि भय और अत्याचार के खिलाफ हम अपने छात्रों के साथ खड़े हैं. असहिष्णुता और अन्याय के खिलाफ उठी हर आवाज में गुरमेहर कौर होगी.

Advertisement

वहीं इस पूरे विवाद पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि अलगाववाद का समर्थन कोई कैसे कर सकता है? जम्मू-कश्मीर की आजादी के नारे कैसे लगाने दिए जा सकते हैं. जिन लोगों ने आपातकाल लगाया, जिन लोगों ने मीडिया पर सेंसर लगाया और जिन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट की शक्ति घटाने की कोशिश की, वे हमें उपदेश दे रहे हैं. कैंपसों में जाकर राजनीति की जा रही है और छात्रों को भड़काया जा रहा है, यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. दूसरों की भावनाओं को आहत करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में शामिल नहीं है. असहमति का स्वागत है लेकिन अलगाववाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.

गुरमेहर कौर ने फेसबुक पर ABVP के खिलाफ मोर्चा खोला था और कहा कि वो एबीवीपी से नहीं डरतीं. सोमवार को गुरमेहर कौर मीडिया के सामने आईं और इस बार उनका तेवर और सख्त दिखा. गुरमेहर ने एबीवीपी पर सीधा पलटवार करते हुए कहा कि मुझे कोई देशभक्ति मत सिखाएं. गुरमेहर ने कहा कि सभी छात्रों को उनके साथ इस जंग में शामिल हो चाहिए.

Advertisement

क्यों चर्चा में आईं गुरमेहर?
दरअसल गुरमेहर कौर पिछले चार दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चित हैं. रामजस कॉलेज में उमर खालिद के विरोध में छात्रों की झड़प के बाद वो लगातार एबीवीपी के खिलाफ कैंपेन चला रही हैं, उनकी दलील है कि वो तंग सोच की सियासी विचारधारा को दिल्ली विश्वविद्यालय में पनपने नहीं देंगी. गुरमेहर के अभियान समर्थन के साथ-साथ विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है.

दाऊद से की गुरमेहर की तुलना
डीयू पर जारी सियासत के बीच एक बीजेपी सांसद के ट्वीट से विवाद और बढ़ गया है. इस मामले में नया विवाद खड़ा हो गया है. मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने गुरमेहर कौर की तुलना दाऊद इब्राहिम से करते हुए एक तस्वीर ट्वीट किया. इसमें दाऊद से गुरमेहर की तुलना की गई है. सोशल मीडिया पर बीजेपी सांसद के इस पोस्ट की कड़ी आलोचना हो रही है.

उमर खालिद को लेकर पूरा बवाल
गौरतलब है कि बीते बुधवार को रामजस कॉलेज के सेमिनार में जेएनयू के छात्र उमर खालिद को वक्ता के तौर पर बुलाए जाने का एबीवीपी के छात्र विरोध करने पहुंचे थे. विरोध हिंसक होने पर करीब 20 छात्र घायल हो गए थे. उमर खालिद राजद्रोह के मामले में आरोपी है. डीयू की छात्रा गुरमेहर ने 140 शब्दों के फेसबुक पोस्ट में पूरे मामले का जिक्र किया था. गुरमेहर का फेसबुक कैंपेने सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. गुरमेहर कौर के पिता मंदीप सिंह सेना में कैप्टेन थे और 1999 में करगिल की लड़ाई में शहीद हो गए थे.



गुरमेहर और डीयू में नारेबाजी विवाद से जुड़े ये खबरें भी पढ़ें...










Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »