नन मामले में प्रियंका गांधी ने साधा अमित शाह पर निशाना, कहा- केरल में खोखले बयान दे रहे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने झांसी की घटना पर ट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि केरल में चुनाव को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह नन के साथ बदसलूकी मामले में खोखले बयान दे रहे हैं. 

Advertisement
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 25 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST
  • नन मामले में प्रियंका गांधी का ट्वीट
  • प्रियंका ने अमित शाह पर साधा निशाना
  • कहा- केरल में खोखले बयान दे रहे

उत्तर प्रदेश के झांसी में नन के साथ कथित तौर पर बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने झांसी की घटना पर ट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि केरल में चुनाव को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह नन के साथ बदसलूकी मामले में खोखले बयान दे रहे हैं. 

Advertisement

प्रियंका गांधी ने घटना से संबंधित एक वीडियो ट्वीट करते लिखा कि 'कौन सी राजनीतिक पार्टी ऐसी सरकार चलाती है, जिसमें ये गुंडे ट्रेन में सफर कर रही महिलाओं की निजी जानकारी मांगने की हिम्मत करते हैं और उन्हें परेशान करते हैं? बीजेपी. ये गुंडे किस राजनीतिक पार्टी से हैं? बीजेपी. ये गुंडे किस राजनीतिक पार्टी की छात्र इकाई के सदस्य हैं? बीजेपी. 

कांग्रेस महासचिव ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि और अब जब केरल में चुनाव है तो गृह मंत्री नन को उत्पीड़न से बचाने के बारे में खोखले बयान देने में व्यस्त हैं.

इससे पहले प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर VDO परीक्षा को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि 'VDO-2018 की परीक्षा देकर युवाओं ने 2021 तक नियुक्ति का इंतजार किया. तारीख पर तारीख आती गई लेकिन नियुक्ति न मिली. हर नई तारीख एक पत्थर की तरह चोट करती थी. कल भर्ती निरस्त हो गई. इन युवा आंखों में अंधेरा छा गया. सीएम साहब के प्रचार में ही बहार है. मगर यूपी का युवा नौकरी से बाहर है.' 

Advertisement

गौरतलब है कि 19 मार्च को दिल्ली से राउरकेला जा रही ट्रेन में दो नन और दो किशोरियां भी सवार थीं. इसी ट्रेन में सफर कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता को उनपर धर्मांतरण कराने का शक हुआ. जिसके बाद कार्यकर्ता ने झांसी में जीआरपी पुलिस से उनकी शिकायत की. दो नन और उनके दो सहयोगियों को रेलवे पुलिस ने एक्सप्रेस ट्रेन से उतारकर पूछताछ की थी. इस मसले पर खूब हंगामा हुआ. 

जिसके बाद अमित शाह ने बुधवार को आश्वासन दिया था कि नन के साथ हुई कथित बदसलूकी के मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उनके इसी बयान आज प्रियंका गांधी वाड्रा ने निशाना साधा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »