JK: पुलिस ने हिज्बुल और जैश के 4 आतंकियों को किया गिरफ्तार

बुधवार को बडगाम में पुलिस ने 5 आतंकी गुर्गों को गिरफ्तार किया था. बडगाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन पांचों की गिरफ्तारी के साथ हथियारों को भी कब्जे में ले लिया. शुरुआती जांच में सामने आया कि इनका संबंध 'इस्लामिक स्टेट इन जम्मू-कश्मीर' (ISJK) से है.

Advertisement
गिरफ्तार आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन और जैश से जुड़े हैं (सुरक्षा बलों की फाइल फोटो-ANI) गिरफ्तार आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन और जैश से जुड़े हैं (सुरक्षा बलों की फाइल फोटो-ANI)

शुजा उल हक

  • श्रीनगर,
  • 13 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST

  • अनंतनाग और अवंतिपोरा में हुई गिरफ्तारी
  • बुधवार को बडगाम से पकड़े गए 5 आतंकी गुर्गे

जम्मू-कश्मीर में पुलिस आतंकियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने गुरुवार को 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया. ये आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और अवंतिपोरा में कार्रवाई कर पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है.

एक दिन पहले बुधवार को में पुलिस ने 5 आतंकी गुर्गों को गिरफ्तार किया था. बडगाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन पांचों की गिरफ्तारी के साथ हथियारों को भी कब्जे में ले लिया. शुरुआती जांच में सामने आया कि इनका संबंध 'इस्लामिक स्टेट इन जम्मू-कश्मीर' (ISJK) से है.

Advertisement

बडगाम की कार्रवाई में गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान (1) शाहनवाज अहमद वानी (2) नासिर अहमद वानी (3) बिलाल अहमद खान (4) इरफान अहमद पठान निवासी गुंडीपोरा बीरवाह और (5) अली मोहम्मद भट निवासी वरीहमा बीरवाह के रूप में हुई. शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी आतंकियों की मदद करते थे और आतंकवादी संगठन आईएसजेके से जुड़े हैं. इनका काम आंतकियों को रसद सप्लाई करना और पनाह देना था. इस संबंध में बीरवाह थाने में मामला दर्ज किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »