B'day पर मां से आशीर्वाद लेने गुजरात जाएंगे PM

17 सितंबर को पीएम अपना जन्मदिन गुजरात में ही मनाएंगे. पाटीदारों ने पीएम के कार्यक्रम का विरोध घोषित किया है.

Advertisement
पीएम अपना जन्मदिन गुजरात में ही मनाएंगे. पीएम अपना जन्मदिन गुजरात में ही मनाएंगे.

गोपी घांघर / अभि‍षेक आनंद

  • अहमदाबाद,
  • 14 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:35 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 सितंबर को गुजरात जाएंगे. 17 सितंबर को पीएम का जन्मदिन है. यानी वे अपना जन्मदिन गुजरात में ही मनाएंगे.

पीएम 16 को रात में 9 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां बीजेपी कार्यकर्ता अपने नरेन्द्र भाई का भव्य स्वागत करेंगे. वे रात में राजभवन गांधीनगर में ठहरेंगे. माना जा रहा है कि गुजरात बीजेपी के बड़े पदाधिकारियों से मुलाकात कर पीएम राज्य में चल रहे पाटीदार और दलित आंदोलन की स्थिति का ब्योरा भी लेंगे.

Advertisement

मां से मिलकर लेंगे आशीर्वाद
दूसरे दिन सुबह यानी जन्मदिन की शुरुआत वे हर साल कि तरह अपनी मां हीरा बा के आशीर्वाद के साथ करेंगे. पीएम अपने छोटे भाई पंकज मोदी के घर जाएंगे और मां से मिलेंगे. हालांकि, पीएम बनने के बाद पिछले साल वे जन्मदिन के मौके पर मां से मिलने नहीं पहुंच पाए थे और फोन पर ही आशीर्वाद लिए थे. इसके बाद वापस गांधीनगर राजभवन पहुंचेंगे.

आदिवासियों के लिए शुरू करेंगे योजना
यहां से दाहोद लिमखेड़ा के एक कार्यक्रम के लिये रवाना होंगे. लिमखेड़ा में पीएम आदिवासियों के लिये कल्याणकारी योजना की घोषणा करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद पानी से जुड़ी दो योजनाओं का शिलान्‍यास करेंगे. इनमें से एक योजना कडाना बांध से जुड़ी है. जबकि दूसरी योजना छोटा उदेपुर के कावंट तालुका के हटेश्‍वर बांध की है.

Advertisement

11 हजार दिव्यांगों को देंगे उपकरण
शाम में पीएम नवसारी में 11 हजार दिव्यांग बच्चों को उपकरण बाटेंगे. सूत्रों का कहना है कि मोदी के जन्‍मदिन पर सबसे ज्‍यादा दिव्‍यांगों को इकट्ठा कर प्रशासन वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाना चाहता है. कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं. गौरतलब है कि पाटीदारों ने पीएम के कार्यक्रम का विरोध घोषित किया है. नवसारी सुमद्र किनारे है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर 17 सितंबर को दक्षिण गुजरात के समुद्र में कोई भी बोट नहीं चलेगी. इसके अलावे पाटीदारों के अहम सदस्यों की निगरानी भी की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement